भोपाल: विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में आयोजित तृतीय विधायक कप के पहले सेमी फाइनल में विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी ने अरेरा क्रिकेट अकादमी को 75 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।विजेता टीम की ओर से शौर्य और क्षितिज ने शानदार अर्धशतक जमाए। शौर्य को दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया
गौतम नगर क्रिकेट मैदान पर खेले जा रही प्रतियोगिता में आज विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 4 विकेट के नुकसान पर 40 ओवर खेलते हुए 232 रन बनाए। शौर्य राजपूत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 रन, क्षितिज उपासे ने भी 51 रन बनाए। मेधाश यूके ने 37 और कृष्णांश ने भी 32 रन बनाए। युवराज ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरेरा क्रिकेट अकादमी 157 रन ही बना पाई।अभिनव चांगरानी और शौर्य राजपूत की शानदार गेंदबाजी ने यह मैच एक तरफा कर दिया जिसमें अभिनव चांगरानी ने 4 और शौर्य राजपूत ने 3 विकेट लिए उनका साथ देते हुए कबीर और गामिनी यूके ने 1 1 विकेट लिया। इसी के साथ विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी ने यह मैच 75 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। शौर्य राजपूत को ऑल राउंड प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अरेरा क्रिकेट अकादमी के कोच सुरेश चैननी ने दिया।


