MI vs RCB: भुवनेश्वर कुमार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, तिलक वर्मा, ड्वेन ब्रावो और रविचंद्रन अश्विन को छोड़ा पीछे

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में सोमवार (7 अप्रैल) को रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 12 रन से हरा दिया। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह आईपीएल में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तिलक वर्मा को आउट करके दिग्गज ड्वेन ब्रावो और रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट लिए। यह विकेट काफी अहम था। तिलक वर्मा ने 29 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 56 रन बनाए। उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ 89 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के टूटने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मैच में वापसी हुई।

चहल के नाम सबसे ज्यादा विकेट

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट युजवेंद्र चहल के नाम है। वह 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। उन्होंने 206 विकेट लिए हैं। पीयूष चावला ने 192 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार के 184 विकेट हो गए हैं। रविचंद्रन अश्विन और ड्वेन ब्रावो के 183-183 विकेट हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज
रैंक खिलाड़ी कब से कब तक खेले मैच विकेट
1 भुवनेश्‍वर कुमार 2011-2025 180 184
2 ड्वेन ब्रावो 2008-2022 161 183
3 लसिथ मलिंगा 2009-2019 122 170
4 जसप्रित बुमरा 2013-2025 134 165
5 उमेश यादव 2010-2024 148 144
6 संदीप शर्मा 2013-2025 131 141
7 हर्षल पटेल 2012-2025 110 139
8 मोहित शर्मा 2013-2025 115 133
9 मोहम्मद शमी 2013-2025 115 132
10 ट्रेंट बोल्ट 2015-2025 109 126

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here