31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

IPL में 40 के बाद कौन-कौन कर चुका है कप्तानी, KKR के खिलाफ मैच में टॉस के लिए उतरते ही धोनी रच देंगे इतिहास

नई दिल्ली: ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की बागडोर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में होगी। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में टॉस के लिए उतरते ही धोनी इतिहास रच देंगे। वह आईपीएल में किसी टीम की कमान संभालने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी होंगे। महेंद्र धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी थी। ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया था। ऐसे में ऋतुराज के बाहर होने के बाद धोनी 683 दिन चेन्नई की कमान संभालेंगे। 43 साल की उम्र में कप्तानी करके वह आईपीएल में सबसे उम्रदराज कप्तान के तौर पर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

आईपीएल के सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए

इससे पहले धोनी ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की थी। सीएसके ने पांचवां खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान शेन वॉर्न को पीछे छोड़ दिया था। वह आईपीएल के सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए थे। 40 साल की उम्र के बाद 4 खिलाड़ी आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं।

ये हैं आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान

43 साल 278 दिन – एमएस धोनी – CSK बनाम KKR, 11 मार्च 2023।
41 साल 325 दिन – एमएस धोनी – CSK बनाम GT, 28 मई 2023।
41 साल 249 दिन – शेन वॉर्न – RR बनाम MI, 20 मई 2011।
41 साल 185 दिन – एडम गिलक्रिस्ट – KXIP (PBKS) बनाम MI, 18 मई 2013।
40 साल 133 दिन – राहुल द्रविड़ – RR बनाम MI, 24 मई 2013।
39 साल 316 दिन – सौरव गांगुली – PWI बनाम KKR, 19 मई 2012।
39 साल 314 दिन – फाफ डु प्लेसिस – RCB बनाम RR, 22 मई 2024।

आईपीएल 2025 में पहले अनकैप्ड कप्तान

धोनी करीब एक दशक तक भारतीय टीम की अगुआई करने और तीन आईसीसी खिताब 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बावजूद आईपीएल 2025 में अनकैप्ड कैटेगरी में खेल रहे हैं। आईपीएल के नियमों के अनुसार पांच साल से ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय मैच न खेले वाले खिलाड़ी को अनकैप्ड कैटगरी में रखा जाता है।

धोनी को 4 करोड़ रुपये की कीमत पर रिटेन किया गया

महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी बार भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मैच 2019 में वनडे विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने 2020 में संन्यास की घोषणा की। आईपीएल 2025 से पहले धोनी को 4 करोड़ रुपये की कीमत पर रिटेन किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles