LSG vs GT: लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम 11 टीमें

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में शनिवार 12 अप्रैल को डबल हेडर है। दिन का पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। आईपीएल 2025 का 26वां मैच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस 5 मैच में 4 जीत और 1 हार के साथ आईपीएल 2025 की अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 8 रन से हराया था।

LSG vs GT प्लेइंग 11 भविष्यवाणी

गुजरात टाइटंस 4 मैच से अजेय है। वह अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखना चाहेगा। लखनऊ सुपर जायंट्स 5 मैच में 3 जीत और 2 हार के साथ छठे स्थान पर है। उसने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 रन से हराया था। वह भी अपनी लय बरकरार रखना चाहेगा। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

LSG प्लेइंग 11 भविष्यवाणी

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मयंक यादव अब भी अनुपलब्ध हैं। आवेश खान गुजरात टाइटंस के शीर्ष तीन में से दो के खिलाफ़ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आवेश ने 2022 से अब तक टी20 में 51 गेंद में दो बार शुभमन गिल को आउट किया और केवल 64 रन दिये। इस दौरान जोस बटलर (23 गेंद में 43 रन) के खिलाफ वह थोड़े महंगे रहे, लेकिन 3 बार आउट भी किया। गुजरात टाइटंस के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने वाले शाहरुख खान भी आवेश खान के खिलाफ असहज रहते हैं। आवेश खान के खिलाफ सिर्फ 7 गेंद में शाहरुख खान 2 बार पवेलियन लौटे हैं।

GT प्लेइंग 11 भविष्यवाणी

गुजरात टाइटंस की बात करें तो कगिसो रबाडा पिछले सप्ताह व्यक्तिगत कारणों से दक्षिण अफ्रीका जाने के बाद से नहीं लौटे हैं। मौजूदा सीजन में राशिद खान की शुरुआत सामान्य रही है, लेकिन निकोलस पूरन को अपनी गुगली पर चकमा दे सकते हैं। एलएसजी के धमाकेदार बल्लेबाज ने इस सीजन 24 छक्के लगाए हैं। सूची में दूसरे नंबर पर मिचेल मार्श हैं, लेकिन उनके 15 छक्के ही हैं। लेग स्पिनर राशिद खान का निकोलस पूरन के रिकॉर्ड बेहतर है। उन्होंने 2022 से टी20 में उन्हें दो बार आउट किया और 66 गेंदों पर सिर्फ 77 रन दिये हैं।

ये है लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित XII : मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई।

गुजरात टाइटंस की संभावित XII : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया/वाशिंगटन सुंदर।

IPL 2025, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस मैच की ड्रीम11 टीम की प्लेइंग 11 नंबर 1

कप्तान: निकोलस पूरन।
उप कप्तान: जोस बटलर।
विकेटकीपर: निकोलस पूरन, जोस बटलर।
बल्लेबाज: शुभमन गिल, एडेन मार्कराम, साई सुदर्शन, शेरफेन रदरफोर्ड।
ऑलराउंडर: मिचेल मार्श।
गेंदबाज: आवेश खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, दिग्वेश सिंह राठी।

IPL 2025, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस मैच की ड्रीम11 टीम की प्लेइंग 11 नंबर 2

कप्तान: मिचेल मार्श।
उप कप्तान: आवेश खान।
विकेटकीपर: निकोलस पूरन, जोस बटलर।
बल्लेबाज: शुभमन गिल, राहुल तेवतिया, आयुष बदोनी।
ऑलराउंडर: मिचेल मार्श, शार्दुल ठाकुर।
गेंदबाज: आवेश खान, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here