LSG vs GT: ऋषभ पंत ने बताया मिचेल मार्श के न खेलने का कारण, गुजरात की प्लेइंग 11 में भी हुआ बदलाव

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में शनिवार (12 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा। ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम शानदार फॉर्म में चल रहे मिचेल मार्श के बगैर उतरी। उनकी जगह दिल्ली के हिम्मत सिंह को मौका मिला। पंत ने मार्श के न खेलने का कारण बताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि मार्श की बेटी की तबीयत खराब है। गुजरात की प्लेइंग 11 में भी बदलाव हुआ। कुलवंत खेजरोलिया की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला।

ऋषभ पंत ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टॉस के बाद उन्होंने मार्श के न खेलने को लेकर कहा, “मिचेल मार्श की जगह हिम्मत सिंह को चुना गया है। उनकी बेटी की तबीयत ठीक नहीं है, वह उसका ख्याल रख रहे हैं।” इसके अलावा आयुष बदोनी को भी इम्पैक्ट प्लेयर ऑरप्शन रखा गया है। बल्लेबाजी के दौरान रवि बिश्नोई की जगह वह प्लेइंग 11 में आ जाएंगे।

मार्श बेहतरीन फॉर्म में

मिचेल मार्श शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह आईपीएल 2025 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 5 मैच की 5 पारियों में 180.27 के स्ट्राइक रेट और 53 के औसत से 265 रन बनाए है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 81 रन की पारी खेली थी। वह आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा 4 अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: प्रसिद्ध कृष्णा, महिपाल लोमरोर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, जयंत यादव।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), हिम्मत सिंह, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: आयुष बडोनी, प्रिंस यादव, शाहबाज़ अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, शमर जोसेफ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here