IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली बड़ी खुशखबरी, टीम में होने वाली है इस खिलाड़ी की एंट्री

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ी खुशखबरी मिली है। टीम ने शनिवार को गुजरात जायंट्स के खिलाफ जीत हासिल की और अब उसका युवा तेज गेंदबाज टीम में वापसी करने वाला है। अपनी रफ्तार के लिए पहचाने जाने वाले मयंक यादव जल्द ही टीम से जुड़ जाएंगे और एक्शन में नजर आएंगे। मयंक यादव को 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था। वह काफी समय से बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में रिहैब कर रहे थे।

अब उन्हें वहां से आईपीएल खेलने के लिए ग्रीन लाइट मिल गई है। इंडिया टुडे रिपोर्ट के मुताबिक मयंक टीम में शामिल हो जाएंगे लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स का कोचिंग स्टाफी ही आखिरी फैसला लेगा। मयंक यादव को लंबर स्ट्रेस इंजरी थी। ऐसी उम्मीद जताई गई थी कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते में वह रिकवर हो जाएंगे। ऐसा ही हुआ। वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पहले चार मैचों में नजर नहीं आए लेकिन अब जल्द ही प्लेइंग इलेवन या कम से कम इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर दिख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here