31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

साद अंसारी मेमोरियल क्रिकेट: अर्णव के दोहरे प्रदर्शन से रेलवे गर्वित क्रिकेट अकादमी 5 विकेट से जीता

भोपाल। छठवीं साद अंसारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज मैन ऑफ द मैच अर्णव के दोहरे प्रदर्शन की मदद से रेलवे गर्वित ने अंकुर क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

टूर्नामेंट में आज रेलवे गर्वित क्रिकेट अकादमी और अंकुर क्रिकेट अकादमी के बीच ऑल सेंट्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।टॉस अंकुर क्रिकेट अकादमी ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।

अंकुर क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवरों में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। मोक्ष ने 62 गेंदों में शानदार 42 रन ,अर्नव ने 49 गेंदों में 26 रन जोड़े। रेलवे गवित क्रिकेट अकादमी की गेंदबाज़ी में अर्नव ने 3 और विराट ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे गवित क्रिकेट अकादमी ने 36.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर 168 रन बना लिए और यह मैच 5 विकेट से जीत लिया।बैटिंग में रेलवे गवित की ओर से शुभम पांडे ने 58 गेंदों पर 33 रन और अर्नव ने 22 गेंदों पर 24 रन बनाए।अंकुर क्रिकेट अकादमी की गेंदबाज़ी में मोहक ने 2 विकेट और रोहित ने 1 विकेट लिया।अर्णव को उनके शानदार दोहरा प्रदर्शन (24 रन व 3 विकेट) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles