नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही 43 साल के हो गए हो लेकिन फैंस का मनोरंजन करने में पीछे नहीं है। मैदान पर फैंस अब भी वह अपनी विकेटकीपिंग और शॉट्स से फैंस का दिल जीत लेते हैं। ऐसा ही कुछ लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी देखने को मिला। धोनी इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला और उन्होंने इसी पर सवाल उठा दिए।
एमएस धोनी ने की शानदार विकेटकीपिंग
मैच के दौरान एक ऐसा मौका जब आया एमएस धोनी ने अपनी कमाल की विकेटकीपिंग जौहर दिखाया। यह लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के आखिरी ओवर की बात है। समद स्ट्राइक पर थे और उन्होंने शॉट खेले। शॉट खेलते ही समद रन लेने दौड़े। गेंद पीछे की ओर धोनी के पास गई। लोगों को लगा कि धोनी स्ट्राइक के एंड पर गेंद को फेंकेंगे लेकिन धोनी ने हवा में गेंद को नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर गेंद को फेंका। गेंद सीधे जाकर स्टंप्स से टकरा गई। टीम के सभी खिलाड़ी तालियां बजाने लगे। समद आउट तो नहीं हुए लेकिन सभी बहुत प्रभावित हो गए।
प्लेयर ऑफ द मैच मिलने पर जताई हैरानगी
इसके बाद धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से भी प्रभावित किया। उन्होंने 11 गेंदों में 26 रन बनाए। इस पारी के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला जिससे वह हैरान दिखाई दिए। धोनी ने कहा, ‘आज मुझे ऐसा लग रहा था कि मुझे यह अवॉर्ड क्यों दिया जा रहा है। नूर अहमद ने कितनी अच्छी गेंदबाजी की।’