37 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

15 वीं हॉकी इण्डिया सीनियर मेन नेशनल मध्य प्रदेश पुरूष हॉकी बनी उपविजेता

भोपाल: दिनांक 04 से 15 अप्रैल 2025 तक 15वीं हॉकी इण्डिया सीनियर मेन नेशनल चैम्पियनशिप 2025 डिवीजन-ए का आयोजन झांसी (उ.प्र.) में किया गया। झांसी (उ.प्र.) में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में आज फायनल में मध्य प्रदेश पुरूष हॉकी और पंजाब की टीम के मध्य रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें मध्य प्रदेश हॅाकी टीम को पंजाब से 1-4 के अंतर से परास्त होकर उपविजेता बनी।

प्रदेश के खेलमंत्री विष्वास कैलाश सारंग ने मध्य प्रदेश टीम द्वारा फायनल मुकाबले में सभी हॉकी खिलाड़ियों के खेल की सराहना करते हुये बधाई दी । खिलाड़ियों को और बेहतर खेल प्रदर्शन करने को प्रोत्साहित किया।

आज खेलेगये सेमीफायनल मुकाबले में मध्य प्रदेश पुरूष हॉकी टीम ने मणिपुर पर 5-3 से जीतदर्ज की मैच का विस्तृत विवरण इस प्रकार है :-

1. 5वें मिनिट में युसुफ अफ्फान ने पेनाल्टी कार्नर से पहला गोल किया।
2. 7वें मिनिट में अली अहमद ने फील्ड गोल कर दूसरा गोल किया।
3. 15वें मिनिट में अली अहमद ने फील्ड गोल कर तीसरा गोल किया।
4. 34वें मिनिट में युसुफ अफ्फान ने फील्ड गोल कर चौथ गोल किया।
5. 49वें मिनिट में मोहम्मद जैद ने पेनाल्टी कार्नर कर पांचवां गोल किया।

मणिपुर टीम की ओर से इन खिलाड़ियो ने किये गोल :-

1. 47वें मिनिट में रबिचंद्र सिहं ने पेनाल्टी कार्नर कर पहला गोल किया।
2. 50वें मिनिट में चिंगलें साना सिंह ने पेनाल्टी कार्नर कर दूसरा गोल किया।
3. 53वें मिनिट में दीपू सिंह ने फील्ड गोल कर तीसरा गोल किया।

मध्य प्रदेश टीम के खिलाड़ियों के नाम –

1.श्रेयस धुपे, 2. सद्दाम अहमद, 3. लवकुमार कनोजिया, 4. सुंदरम सिंह रजावत, 5. अली अहमद, 6. युसुफ अफ्फान, 7. गौरव भगतानी, 8. प्रमोद, 9. अक्षय दुबे, 10. मोहित कर्मा, 11. अंकित पाल, 12. अर्जुन शर्मा, 13. मो. जैद, 14. नियाज रहीम 15. प्रतापल करा, 16. वैभव कुशलानी, 17. संजय, 18. मो. जमीर।

मध्य प्रदेश का सीनियर नेशनल में अब तक का प्रदर्शन

1. पहला मैच 8 अप्रैल मध्य प्रदेश विरूद्ध हॉकी एसोसिएशन उडीसा स्कोर 3-2 मध्य प्रदेश विजेता।
2. दूसरा मैच 10 अप्रैल मध्य प्रदेश विरूद्ध पंजाब स्कोर 3-2 मध्य प्रदेश विजेता।
3. तीसरा मैच 12 अप्रैल क्वार्टर फायनल मुकाबला मध्य प्रदेश विरूद्ध पंजाब स्कोर 4-2 मध्य प्रदेश विजेता।
4. सेमीफायनल मुकाबला 13 अप्रैल मध्य प्रदेश विरूद्ध मणिपुर स्कोर 5-3 मध्य प्रदेश विजता।

संचालक खेल राकेश कुमार गुप्ता ने मध्य प्रदेश हॉकी टीम को एतिहासिक जीत पर बहुत-बहुत बधाई दी है। उन्हों ने मणिपुर पर 5-3 से दर्ज जीत को गौरव का क्षण बताया है। मध्य प्रदेश की इस जीत से मध्य प्रदेश हॉकी को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियो की मुक्तकंठ से सराहना की है और फायनल मैच के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश हॉकी टीम में मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी के 14 खिलाड़ी है। मध्य प्रदेश टीम का प्रशिक्षण शिविर प्रतियेगिता के पूर्व भोपाल स्थित राज्य खेल अकादमी में लगाया गया था। मध्य प्रदेश के इस एतिहासिक प्रदर्शन में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षण समीर दाद और सहायक प्रशिक्षकलो केन्द्र शर्मा, हबीब हसन की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इन्होने खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने में अहम भूमिका निभाई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles