युवा साईक्लिस्ट अनंत ने पुणे पाटस रेस में रजत पदक जीता

0

भोपाल। राजधानी के युवा साइक्लिस्ट 19 वर्षीय अनंत सिंह मेहरा ने देश की प्रतिष्ठित डब्लूएसएसएम की पाटस रोड रेस में दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीता. पुणे (महाराष्ट्र) में संपन्न स्पर्धा में देश भर से 300 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए।अनंत ने 110 किलोमीटर की रोड रेस में दो राष्ट्रीय पदक विजेताओं और कई राज्य चैंपियनों से आगे रहते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुणे रेस के बाद अनंत सिंह मेहरा ने 3 दिवसीय स्टेज रेस, गोवा क्लासिक में भाग लिया. जिसमें 3 दिनों में 200 किलोमीटर से ज़्यादा की दौड़ शामिल थी। तीन दिन की दौड़ के बाद, काम करने के लिए कोई भी टीम न होने के बावजूद, वे बहुत ही कड़ी प्रतिस्पर्धा में 9वें स्थान पर रहे।अनंत अन्तर्राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी कमला रावत के सुपुत्र हैं. कमला रावत को खेलों में उनकी उपलब्धि के लिए मप्र शासन द्वारा विक्रम और विश्वामित्र अवार्ड से सम्मानित किया गया है. वे मप्र पुलिस में डीएसपी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here