22.6 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए क्या है नियम, क्या होता है और किस आधार पर चुने जाते हैं खिलाड़ी?

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में पुरुष सीनियर क्रिकेट टीम के लिए 2024-25 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दिया है। इस बार की लिस्ट में श्रेयस अय्यर और इशान किशन की वापसी हुई है। श्रेयस अय्यर को बी ग्रेड, जबकि इशान किशन को सी ग्रेड में रखा गया है। ऋषभ पंत का भी प्रमोशन हुआ है। वह अब बी से ए ग्रेड में आ गये हैं। बीसीसीआई की सालाना कॉन्ट्रैक्ट सूची में कुल 34 खिलाड़ी हैं। इन्हें 4 ग्रेड (A+, A, B और C ग्रेड) में रखा गया है।

आपको बताते चलें कि श्रेयस अय्यर और इशान किशन को पिछले साल की सेंट्रल कॉनट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया था। जिसका कारण उनके घरेलू क्रिकेट को लेकर लापरवाही बरतना बचाया जा रहा था। हालांकि इस बार भी शार्दुल ठाकुर, जितेश शर्मा, केएस भरत और आवेश खान को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। आइए जानते हैं क्या होता है सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और किस आधार पर चुने जाते हैं खिलाड़ी।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए क्या है नियम?

बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट एक वार्षिक रिटेनरशिप प्रणाली है, जो क्रिकेटर्स को उनके प्रदर्शन और भारतीय क्रिकेट में योगदान के आधार पर वर्गीकृत और पुरस्कृत करती है. बीसीसीआई के नियमानुसार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने एक सत्र में 3 टेस्ट मैच या 8 वनडे या 10 टी20 मैच खेले हों. इस मानदंड को पूरा करने पर आप रिटेनरशिप के लिए पात्र हो जाते हैं.

कितनी कैटेगरी होतीं हैं?

BCCI कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 4 कैटेगरी होती है. ए प्लस (A+) कैटेगरी में 7 करोड़, A में 5, B में 3 और सबसे नीचे C कैटेगरी में 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं. इन सभी कैटेगरी में प्लेयर्स को शामिल करने के कुछ नियम भी हैं. A+ में ऐसे खिलाड़ियों को रखा जाता है जो तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में खेलते हैं.

A+ कैटेगरी में कौन- कौन खिलाड़ी शामिल हैं?

बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए A+ कैटेगरी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा हैं।

A कैटेगरी में कौन- कौन खिलाड़ी शामिल हैं?
बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए A कैटेगरी में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत हैं।

B कैटेगरी में कौन- कौन खिलाड़ी शामिल हैं?

बी कैटेगरी में सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर हैं।

C कैटेगरी में कौन- कौन खिलाड़ी शामिल हैं?

C कैटेगरी में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, इशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा को रखा गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles