अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर म.प्र. अकादमी के पोल वाल्टर देव मीणा ने जीता स्वर्ण पदक

0

भोपाल। 21 से 24 अप्रैल 2025 तक 28 वें राष्ट्रीय फेडरेशन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन कोच्चि में किया जा रहा है। कोच्चि में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में आज म.प्र. राज्य एथेलेटिक्स अकादमी के पोल वोल्ट खिलाड़ी देव मीणा ने शानदार प्रदर्षन करते हुए 5.35 मी की छलांग लगाकर नया राष्ट्रीय रिकार्ड अपने नाम कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। देव मीणा ने अपना ही राष्ट्रीय रिकार्ड 5.32 मी को तोड़कर 5.35 मी. की छलांग लगाते हुये नया राष्ट्रीय रिकार्ड कायम किया है।प्रतियोगिता में एम. ग्वाथम, तमिलनाडू ने 5.15 मी छलांग लगाकर रजत पदक,रीगन जी. तमिलनाडू ने 5.10 मी छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता।

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई

प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पोल वोल्ट खिलाड़ी देव मीणा को बधाई दी है। उन्होंने देव मीणा की सराहना करते हुये कहा देव ने अपना ही राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़कर नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है। देव प्रदेश के नये स्टार बन गये है। उन्होंने 5.35 मी की छलांग लगाकर नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है। संचालक खेल और युवा कल्याण राकेश गुप्ता ने भी देव को बधाई दी है। उन्होंने विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये क्यूबन प्रशिक्षक ANGEL EDUARDO GARCIA ESTEBAN की भी सराहना की है,जिनकी देखरेख में देव के कठिन परिश्रम कर लगातार अच्छा प्रदर्षन कर रहे है और नये रिकार्ड बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here