नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में शुरुआती असफलता के बाद अब लय में लौट चुके हैं। रोहित ने हैदराबाद के खिलाफ 46 गेंदों पर 70 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। इससे पहले वाले मैच में भी रोहित ने सीएसके के खिलाफ नाबाद 76 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। यानी इस सीजन में ये उनका लगातार दूसरा अर्धशतक रहा।
9 साल बाद बैक-टू-बैक अर्धशतक
रोहित शर्मा ने आईपीएल में बैक-टू-बैक अर्धशतक लगाने का काम 9 साल के बाद किया। इससे पहले उन्होंने ऐसा कमाल साल 2016 में किया था। हैदराबाद के खिलाफ खेली अपनी पारी के दम पर उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक साथ ही विराट कोहली का यह बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा।
मलिक से आगे निकले शर्मा
हैदराबाद के खिलाफ खेली अपनी पारी के दौरान रोहित ने टी20 प्रारूप में 12,000 रन पूरे किए। उन्होंने ये कमाल 443 पारियों में किया और शोएब मलिक से आगे निकल गए जिन्होंने ऐसा 451 पारियों में किया था। टी20 में सबसे कम पारियों में 12,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी क्रिस गेल थे।
टी20 में सबसे कम पारियों में 12,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
343 – क्रिस गेल
360 – विराट कोहली
368 – डेविड वार्नर
405 – जोस बटलर
432 – एलेक्स हेल्स
443 – रोहित शर्मा
451 – शोएब मलिक
550 – कीरोन पोलार्ड
रोहित ने पोलार्ड को पीछे छोड़ा
हैदराबाद के खिलाफ अपनी पारी के दौरान रोहित ने 3 छक्के लगाए और वो अब मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन गए। रोहित के नाम अब कुल 260 छक्के हो गए हैं जबकि उन्होंने पोलार्ड को पीछे छोड़ा जिन्होंने मुंबई के लिए 258 छक्के लगाए थे।
एमआई के लिए सर्वाधिक छक्के
260 – रोहित शर्मा
258 – किरोन पोलार्ड
127- सूर्यकुमार यादव
115 – हार्दिक पंड्या
106- ईशान किशन</p>
कोहली से आगे निकले रोहित
रोहित टी20 क्रिकेट में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए और कोहली 5वें नंबर पर चले गए। रोहित ने अब तक टी20 में जीते हुए मैचों में कुल 8056 रन बनाए हैं जबकि कोहली ने 7958 रन बनाए हैं।
टी20 में सबसे ज्यादा रन
8975 रन – क्रिस गेल (220 पारी)
8879 रन – एलेक्स हेल्स (272)
8291 रन – शोएब मलिक (302)
8056 रन – रोहित शर्मा (257)
7958 रन – विराट कोहली (207)
7699 रन – डेविड वार्नर (199)
रोहित ने पूरे किए 12,000 रन
टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंद खेलकर 12,000 रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में रोहित अब छठे नंबर पर आ गए। उन्होंने ये कमाल 8885 गेंदों पर किया जबकि कोहली ने ऐसा 8997 गेंदों पर किया था। कोहली अब रोहित से नीचे आ गए।
टी20 में सबसे कम गेंदों पर 12,000 रन बनाने वाले बैटर्स
7992 गेंद – कीरोन पोलार्ड
8100 – क्रिस गेल
8191 – एलेक्स हेल्स
8261 – जोस बटलर
8563 – डेविड वार्नर
8885 – रोहित शर्मा
8997 – विराट कोहली
9424 – शोएब मलिक