Table Tennis: भारत ने दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण पदक अपने नाम किए

0

काठमांडू: भारत ने दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते। इस साल की युवा एशियाई चैंपियनशिप इस की क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता में रविवार को विभिन्न श्रेणियों में भारतीय खिलाड़ियों ने दबदबा बनाया। भारतीय टीम ने अंडर-19 लड़कियों, अंडर-15 लड़कों और अंडर-15 लड़कियों के वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीते। भारतीय खिलाड़ियों ने अंडर-19 और अंडर-15 युगल और मिश्रित युगल स्पर्धाओं सहित सभी छह स्वर्ण भी पदक जीते। इसके अलावा भारत ने अंडर-19 लड़कों और लड़कियों के एकल मुकाबलों में चार स्वर्ण पदक हासिल किए।

टीम स्पर्धाओं में पृथा वर्तिकार, अनन्या चंदे, हार्डी पटेल और दीया ब्रम्हचारी ने नेपाल को 3-1 से हराकर अंडर-19 लड़कियों का स्वर्ण पदक जीता। प्रतीति पॉल, आरुषि नंदी, अद्विका अरवल और तन्मयी साहा ने अंडर-15 लड़कियों के वर्ग में श्रीलंका को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 लड़कों के एकल फाइनल में कुशाल चोपड़ा ने साथी भारतीय आर बालामुरुगन को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता जिससे भारतीयों ने शीर्ष दो स्थान हासिल किए। अंडर-19 लड़कियों के एकल में भी शीर्ष दो स्थान भारतीयों के नाम रहे जब अनन्या चंदे ने पृथा वर्तिकार को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here