इंदौर: इंदौर टेनिस क्लब में आयोजित की जा रही षिवांगी सरिया 19 वी आई.टी.सी. प्रीमियर लीग 2025 रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेन्ट का शुभारम्भ सुमित मिश्रा, इंदौर नगर अध्यक्ष, भाजपा एवं अनिल धूपर, महासचिव, ऑल इण्डिया टेनिस संघ के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उद्घाटन समारोह में सतीष रावत, टूर्नामेन्ट को-ऑर्डिनेटर, अनीष अग्रवाल, शरद वर्मा, प्रवीण सराफ भी उपस्थित थे। रात्रीकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन 26 अप्रेल से 04 मई तक किया जाएगा, जिसमे 12 टीमें भाग लेंगी।


