34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

Himachal: कबड्डी प्रतियोगिता के महिला और पुरुष वर्गों में हिमाचल बना चैंपियन, दर्ज की जीत

शिमला: हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में हिमाचल चैंपियन बना। मंगलवार को अंतिम दिन पुरुष वर्ग में हिमाचल विद्युत बोर्ड ने महाराष्ट्र बिस्कॉम को 33-16 से हराकर खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान पर हरियाणा पावर कॉरपोरेशन रहा। वहीं, महिला वर्ग में भी हिमाचल ने महाराष्ट्र बिस्कॉम को 30–17 से हराकर जीत हासिल की। मुकाबले में हिमाचल की टीम से साक्षी और प्रफुल्ला ने भी बेहतरीन खेल प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में महाराष्ट्र ट्रांसमिशन तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में बेस्ट डिफेंडर बिजली बोर्ड की साक्षी, बेस्ट रेडर महाराष्ट्र की अश्वनी शिवार और बेस्ट ऑलराउंडर बोर्ड की साक्षी रहीं। इसी तरह पुरुष वर्ग में बेस्ट डिफेंडर बिजली बोर्ड के मुनीष नेगी, बेस्ट रेडर महाराष्ट्र के सतनाम और ऑलराउंडर महाराष्ट्र के अजय शिंदे रहे।

समापन समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कृत किया। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। स्कूलों में बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने विद्युत स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की स्मारिका का विमोचन भी किया। बिजली बोर्ड के अतिरिक्त निदेशक अनुराग पराशर ने बताया कि बोर्ड की ओर से पहली बार महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता करवाई है। इसमें 4 महिला टीमों ने हिस्सा लिया। जबकि पुरुष वर्ग में 14 टीमों ने भाग लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles