33.6 C
New Delhi
Thursday, May 1, 2025

RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 50वें मैच में मुंबई इंडियंस की मेजबानी करेगी। घरेलू टीम के लिए यह मैच करो या मरो वाला मुकाबला होगा। राजस्थान रॉयल्स पने सीजन को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, सिर्फ एक और हार राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर देगी।

राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की थी। वह इस लय को बनाए रखने की उम्मीद करेगी। 14 वर्षीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड-तोड़ शतक की बदौलत मिली जीत ने पांच मैच की हार का सिलसिला खत्म किया और राजस्थान रॉयल्स को उम्मीद की किरण दी। वैभव सूर्यवंशी गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद में शतक लगाने के बाद से ही क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय हैं।

इस युवा खिलाड़ी को अब तक की सबसे कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा, जब उनका सामना मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह के रूप में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज से होगा। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस फिर से वापसी की राह पर सवार है। आईपीएल 2025 में उसकी शुरुआत खराब हुई थी। उसे अपने पहले 5 में से 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने वापसी की और लगातार 5 जीत हासिल कीं, इसलिए MI अपनी जीत की लय को छह तक बढ़ाने और शीर्ष चार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की कोशिश करेगी। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी।

IPL 2025, आरआर बनाम एमआई मैच लाइव स्ट्रीमिंग विवरण
  • आईपीएल मैच नंबर 50: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस। दिनांक: 01 मई 2025
  • मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे।
  • टॉस का समय: भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे।
  • मैच स्थल: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर।
  • कहां देखें: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच का प्रशंसक भारत में टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर लाइव एक्शन देख सकते हैं।
  • टीवी पर LIVE टेलीकास्ट: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
    राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की कमेंट्री अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में उपलब्ध रहेगी।
  • ऑनलाइन LIVE स्ट्रीमिंग: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच को JioHotstar ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।
    यह कई भाषा विकल्पों और कैमरा एंगल के साथ 4K रिजॉल्यूशन में उपलब्ध होगा। इस पर लाइव आंकड़े, विशेषज्ञ कमेंट्री भी उपलब्ध होगी।
IPL 2025, RR vs MI Facts 
  • राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पिछले पांच मैच जीते हैं। उन्हें आखिरी हार 2012 में मिली थी।
  • मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2012 में जयपुर में हराया था और तब से लगातार 4 मैच हार चुकी है।
  • IPL 2008 को छोड़कर हर सीजन में मुंबई इंडियंस ने जब भी लगातार 5 या उससे अधिक मुकाबले जीते हैं तब वह फाइनल में पहुंची है।
  • संदीप शर्मा का रोहित शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने 12 टी20 पारियों में रोहित को 5 बार आउट किया और 44 गेंद में 38 रन दिये।
  • सूर्यकुमार यादव ने IPL में लगातार सबसे ज्यादा बार 25 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने के मामले में रॉबिन उथप्पा (10) की बराबरी कर ली है।
  • जसप्रीत बुमराह का 7.5 का इकॉनमी रेट आईपीएल के इस सीजन में 10 या उससे अधिक ओवर करने वाले तेज गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ है।
  • जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा ने इस सीजन कुल 19 विकेट लिए हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स के बाकी तेज गेंदबाजों ने कुल 6 विकेट ही लिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles