खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025: मध्यप्रदेश 9 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 20 पदको के साथ चौथे स्थान पर पहुँचा

0

म..प्र. शूटिंग टीम 02 स्वर्ण, 02 रजत और 3 कांस्य सहित 07 पदक के साथ अर्जित किया ओवर ऑल द्वितीय स्थान का खिताब। हिमाचल प्रदेश को परास्त कर म.प्र. महिला हॉकी टीम पहुंची सेमीफायनल में

भोपाल। 4 से 15 मई 2025 तक खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी खेल का शानदार प्रदर्शन कर रहें है। प्रतियेागिता में मध्यप्रदेश 9 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 20 पदकांे के साथ चौथे स्थान पर है।

आज शूटिंग खेल की शॉटगन विधा में खेल अकादमी की कु. ओश्मि श्रीवास ने स्कीट महिला वर्ग ने कांस्य पदक अर्जित किया।इसी प्रतियोगिता मे म.प्र. शूटिंग टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुये 02 स्वर्ण, 02 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 07 पदक प्राप्त कर ओवर ऑल द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया।उधर आज खेले गये महिला हॉकी का लीग मुकाबला मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश के मध्य खेला गया, जिसमें म.प्र. की महिला हॉकी टीम ने हिमाचल प्रदेश की टीम को 5-0 से एक तरफा परास्त कर सेमीफायनल मुकाबले के लिए स्थान पक्का किया। उल्लेखनीय है कि खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में म.प्र महिला हॉकी टीम अपने पूल में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।

कल 11.5.2025 को बॉक्सिंग, फेंसिंग, वेटलिफ्टिंग, कलरिपयट्टू, योगासन, कुश्ती और हॉकी के मुकाबले खेले जावेेंगे। प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बिहार में आयोजित खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना की है। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here