36.6 C
New Delhi
Thursday, May 15, 2025

IPL 2025 में विदेशी खिलाड़ियों की सूची और उपलब्धता पर अपडेट

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 17 मई से बेंगलुरु में फिर से शुरू होने वाला है। दोबारा शुरू होने पर पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होगा। आईपीएल 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार तनाव के कारण 9 मई को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था।

अब टूर्नामेंट के शेष मुकाबले 6 स्थानों बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। फिर से शुरू होने के ऐलान के बाद फ्रेंचाइजीस का ध्यान अब खिलाड़ियों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए अपने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को फिर से संगठित करने और फिर से तैयार करने में है। यहां हम यह जानेंगे कि कौन से विदेशी खिलाड़ी भारत आ सकते हैं और कौन नहीं?

जोस बटलर (गुजरात टाइटंस), जैकब बेथेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और विल जैक्स (मुंबई इंडियंस) तीनों ही वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम का हिस्सा हैं। वनडे सीरीज 29 मई से शुरू हो रही है और तीनों के आईपीएल 2025 के प्लेऑफ से बाहर होने की संभावना है। उनकी टीमें शीर्ष 4 में रहने और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।

अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान मुंबई इंडियंस (MI) के लिए उसके आखिरी 3 मुकाबलों के लिए लिए उपलब्ध रहेंगे। इस सीजन अब तक सिर्फ एक मैच खेलने वाले मुजीब उर रहमान मंगलवार 13 मई को काबुल से मुंबई पहुंचे। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके भी लौटेंगे। दोनों मंगलवार शाम नई दिल्ली पहुंचें। इस बीच, दुष्मंता चमीरा दिल्ली कैपिटल्स (DC) में फिर शामिल होने के लिए तैयार हैं।

ये है आईपीएल 2025 में विदेशी खिलाड़ियों को लेकर अपडेट
  • ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए उपलब्ध होने की संभावना नहीं है। आरसीबी आईपीएल 2025 की अंक तालिका में अभी दूसरे नंबर पर है।
  • लियाम लिविंगस्टोन, लुंगी एनगिडी और नुवान तुषारा भी आरसीबी का हिस्सा हैं। उनकी वापसी होनी चाहिए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है।
  • ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, ट्रेविस हेड का सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) में वापसी करना तय है। हालांकि, उनकी टीम आईपीएल प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है।
  • ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और जेक-फ्रेजर-मैकगर्क आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। उनका DC में शामिल होना संदिग्ध है। डीसी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
  • साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा और गेराल्ड कोएत्जी गुजरात टाइटंस के लिए उपलब्ध हैं। जीटी IPL 2025 की अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है।
  • ऑस्ट्रेलियाई मार्कस स्टोइनिस और जोश इंग्लिश आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। उनका पीबीकेएस में शामिल होना संदिग्ध है। उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है।
  • न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। उनकी वापसी की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, उनकी टीम IPL प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है।

IPL 2025 में विदेशी खिलाड़ियों की सूची

  • गुजरात टाइटंस के विदेशी खिलाड़ी:जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड, राशिद खान, करीम जनत, दासुन शनाका, गेराल्ड कोएत्जी कगिसो रबाडा।
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विदेशीखिलाड़ी: टिम डेविड, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा।
  • पंजाब किंग्स के विदेशीखिलाड़ी: जोश इंगलिस, मिचेल ओवेन, एरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट।
  • मुंबई इंडियंस के विदेशी खिलाड़ी:रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, रीस टॉपले, मिचेल सैंटनर, मुजीब उर रहमान, बेवन जैकब्स।
  • दिल्ली कैपिटल्स के विदेशीखिलाड़ी: मिचेल स्टार्क, ट्रिस्टन स्टब्स, जेक-फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, डोनोवेन फरेरिया, दुष्मंता चमीरा, सेदिकुल्लाह अटल।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स के विदेशीखिलाड़ी: आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, क्विंटन डिकॉक, रोवमैन पॉवेल, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोईन अली, स्पेंसर जॉनसन, एनरिक नॉर्खिया।
  • लखनऊ सुपर जायंट्स के विदेशीखिलाड़ी: एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, मिचेल मार्श, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शमार जोसेफ।
  • सनराइजर्स हैदराबाद के विदेशी खिलाड़ी:ट्रेविस हेड, पैट कमिंस, हेनरिक क्लासेन, कामिंदु मेंडिस, वियान मुल्डर, इशान मलिंगा।
  • राजस्थान रॉयल्स के विदेशीखिलाड़ी: शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षना, क्वेना मफाका, फजलहक फारुकी।
  • चेन्नई सुपर किंग्स के विदेशी खिलाड़ी:डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, सैम करन, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नाथन एलिस, नूर अहमद, मथीशा पथिराना।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles