IPL 2025: 60वें मैच के बाद अंकतालिका, टॉप 5 बल्लेबाज गेंदबाज और पर्पल ऑरेंज कैप खिलाड़ी

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का 60वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टायटंस के बीच खेला गया। इस हाई वोल्टेज मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी और अंकतालिका में पहले नंबर पर आकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर लिया। गुजरात आरसीबी और पंजाब के बाद इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई।

गुजरात के 18 अंक

दिल्ली को हराने के बाद गुजरात के 18 अंक हो गए हैं और ये टीम अब अंकतालिका में टॉप पर है जबकि आरसीबी और पंजाब किंग्स के 17-17 अंक हैं और ये टीम दूसरे और तीसरे नंबर पर है। इस सीजन के 60वें मैच तक अंकतालिका में चौथे नंबर पर मुंबई इंडियंस है जबकि पांचवें नंबर पर 13 अंक के साथ दिल्ली कैपिटल्स है।

साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया

दिल्ली के खिलाफ साई सुदर्शन ने नाबाद 108 रन की पारी खेली अब उनके 12 मैचों में 617 रन हो गए हैं और साई ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया। वहीं गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने दिल्ली के खिलाफ नाबाद 93 रन की पारी खेली और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। गिल के अब 12 मैचों में 601 रन हो गए हैं। यशस्वी अब खिसककर तीसरे नंबर पर आ गए।

पर्पल कैप प्रसिद्ध कृष्णा के नाम

गुजरात के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध ने दिल्ली के खिलाफ एक सफलता हासिल की और पर्पल कैप उनके नाम है। प्रसिद्ध के 12 मैचों में 21 विकेट हैं जबकि नूर अहमद के 12 मैचों में 20 विकेट हैं और वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 10 मैचों में 18 विकेट लेकर जोश हेजलवुड मौजूद हैं जबकि 12 मैचों में 18 विकेट लेने वाले ट्रेंट बोल्ड चौथे स्थान पर हैं।

दिल्ली-गुजरात मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार टाई नॉट रिजल्ट अंक नेट रन रेट
Gujarat Titans (Q) 12 9 3 0 0 18 0.795
Royal Challengers Bengaluru (Q) 12 8 3 0 1 17 0.482
Punjab Kings (Q) 12 8 3 0 1 17 0.389
Mumbai Indians 12 7 5 0 0 14 1.156
Delhi Capitals 12 6 5 0 1 13 0.26
Kolkata Knight Riders (E) 13 5 6 0 2 12 0.193
Lucknow Super Giants 11 5 6 0 0 10 -0.469
Sunrisers Hyderabad (E) 11 3 7 0 1 7 -1.192
Rajasthan Royals (E) 13 3 10 0 0 6 -0.701
Chennai Super Kings (E) 12 3 9 0 0 6 -0.992
60वें मैच तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
प्लेयर मैच इनिंग रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
साई सुदर्शन 12 12 617 56.09 157 68 20
शुभमन गिल 12 12 601 60.1 155.7 54 23
यशस्वी जायसवाल 13 13 523 43.58 158.01 55 26
सूर्यकुमार यादव 12 12 510 63.75 170.57 51 26
विराट कोहली 11 11 505 63.13 143.47 44 18
60वें मैच तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 बॉलर
प्लेयर मैच ओवर बॉल विकेट औसत रन 4 विकेट
प्रसिद्ध कृष्णआ 12 47 282 21 17.57 369 1
नूर अहमद 12 43 258 20 17.25 345 2
जोश हेजलवुड 10 36.5 221 18 17.28 311 1
ट्रेंट बोल्ड 12 42.1 253 18 19.89 358 1
वरुण चक्रवर्ती 12 47 282 17 19.35 329

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here