IPL 2025 प्लेऑफ रेस: 1 पोजिशन के लिए 3 टीमें, कैसे कर सकती हैं क्वालिफाई

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में रविवार (18 मई) को गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC)को हराया और 3 टीमें प्लेऑफ में पहुंच गईं। गुजरात टाइटंस 18, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) 17-17 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंच गईं। अब 1 पोजिशन के लिए 3 टीमें मुंबई इंडियंस (MI), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) रेस में हैं।

प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती हैं मुंबई, दिल्ली और लखनऊ

मुंबई इंडियंस – मैच खेले: 12, अंक: 14, रनरेट: 1.156 | शेष मैच: दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बना लेगी, क्योंकि अक्षर पटेल की टीम रेस से बाहर हो जाएगी। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने शेष तीन मैच जीतकर 16 तक पहुंच सकती है, लेकिन रन रेट (-0.469) इतना खराब है कि एमआई से आगे निकलना लगभग असंभव है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स से भिड़ना है। ऐसे में हार्दिक पंड्या की टीम 18 अंक तक पहुंच सकती है।

अगर 21 मई को मुंबई हारी तो वह प्लेऑफ में क्वालिफिकेशन के लिए अन्य टीमों पर निर्भर होगी, क्योंकि डीसी तब पीबीकेएस को हराकर 17 अंक तक पहुंच सकती है और चौथा स्थान हासिल कर सकती है। अगर पंजाब से दिल्ली हार जाए तो पंजाब को हराकर मुंबई 16 अंकों के साथ क्वालिफाई कर सकती है। अगर मुंबई दोनों मैच हार जाती है तो वह बाहर हो जाएगी।

दिल्ली कैपिटल्स – मैच खेले: 12, अंक: 13, रनरेट: 0.260 | शेष मैच: मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स
दिल्ली कैपिटल्स को रेस में बने रहने के लिए मुंबई को हराना होगा। अगर वह पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करती है, तो वह निश्चित रूप से क्वालिफाई कर लेगी। अगर वह मुंबई को हरा दे, लेकिन पंजाब से हार जाए, तो उसे उम्मीद करनी होगी कि मुंबई भी पंजाब से हार जाए और 14 पर ही रहे। इसके अलावा उम्मीद करनी होगी कि लखनऊ सुपर जायंट्स अपने बचे हुए 3 में तीनों मैच न जीत पाए। उस स्थिति में दिल्ली के लिए क्वालिफाई करने के लिए 15 अंक अभी भी पर्याप्त होंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स – मैच खेले: 11, अंक: 10, रनरेट: -0.469 | शेष मैच: सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस , रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
लखनऊ सुपर जायंट्स का रन रेट इतना खराब है कि उन्हें न केवल अपने शेष तीन मैच जीतने होंगे, बल्कि यह भी उम्मीद करनी होगी कि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनों 16 से नीचे रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here