जिया कप बैडमिंटन टूर्नामेंट संदीप नियोगी, रविन्दर चावला ने तीन-तीन ख़िताब जीते

0

भोपाल: संदीप नियोगी और रविन्दर चावला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोविन्दपुरा इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिया कप मिक्स ऐज डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीन-तीन ख़िताब जीते. तीन दिवसीय स्पर्धा जिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गोविन्दपुरा में संपन्न हुई. संदीप नियोगी ने मिक्स डबल्स में सौम्या श्रीवास्तव, पुरुष 70+ में विजेंद्र निकुम और पुरुष 80+ रविन्दर चावला के साथ ख़िताबी जीत दर्ज़ की. वहीं रविन्दर चावला ने संदीप के साथ 80+, मनीष नहारे के साथ 90+ और डॉ शैलेन्द्र बागरे के साथ 100+ वर्ग में ख़िताब जीते. पुरुस्कार वितरण गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के हबीब हुसैन, अभिमन्यु चोपड़ा और अंकुर गुप्ता ने किया. एक लाख रूपये इनामी राशि वाली प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता के अलावा सेमीफाइनल में पहुंची टीमों को भी ट्रॉफी और नगद पुरुस्कार दिए गए.

अन्य परिणाम-

मिश्रित युगल –संदीप नियोगी-सौम्या श्रीवास्तव विवि मोहित शाह-सोनल माहेश्वरी 21-16, 21-8
पुरुष युगल 70+ – संदीप नियोगी-विजेंद्र निकुम विवि मनीष नहारे-रवि राय 21-18, 21-15
पुरुष युगल 80+ – रविन्दर चावला-संदीप नियोगी विवि मुकेश सिंह-रवि राय 21-10, 19-21, 21-13
पुरुष युगल 90+ – मनीष नहारे-रविन्दर चावला विवि राकेश जोशी-रवि राय 21-14, 21-11
पुरुष युगल 100+ – डॉ शैलेन्द्र बागरे-रविन्दर चावला विवि नरेश बागड़े-डॉ रजनीश मारण 21-16, 21-10
पुरुष युगल 110+ –लक्ष्मीनारायण नंदराजू-सुनील सातव विवि डॉ शैलेन्द्र बागरे-मुकेश सिंह 14-21, 21-13, 21-17
पुरुष युगल 120+ – डॉ शैलेन्द्र बागरे-एमके डे विवि राकेश जोशी-शैलेन्द्र सिन्हा 21-11, 21-14

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here