भोपाल। जानवी श्रीवास्तव कयाकिंग एवं केनोइंग अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम अवार्ड 2025 नॉमिनेट होने की खुशी के उपलक्ष में उनके द्वारा लोअर लेक एम.पी.के.सी.ए. बोट क्लब भोपाल पर एक ऑटोमेटिक पेयजल वाटर कूलर मशीन का सप्रेम भेट किया जिसका उद्घाटन बलवीर सिंह कुशवाहा पूर्व संचालक, लाइफटाइम अचीवमेंट आवार्डी व डॉक्टर विनोद पाराशर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, आर.के.दीक्षित वाइस प्रेसिडेंट, पी.के.बरोई (चीफ कोच अकेडमी) विनोद मिश्रा विश्वामित्र आवार्डी , प्रशिक्षक सोहेल खान ,नफीस कुरेशी, कुलदीप कीर, विपिन कुर्मी, क्लब के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियो द्वारा किया गया।
इस उपलक्ष में बलबीर सिंह कुशवाहा ने कहा कि क्लब ऐसे ही सरवाइव करते हैं क्लब से उपलब्धि, जॉब पाने वाले खिलाड़ी वह प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से क्लबो को बढ़ावा देने के लिए कुछ न कुछ डोनेट करते हैं l ऐसे ही छोटे-बड़े योगदान से क्लब आगे बढ़ता है l उन्होंने उदाहरण रतलाम के क्लब का दिया जिसमें उस क्लब से निकले हुए खिलाड़ी अपनी पहली माह का वेतन क्लब को डोनेट करते हैं ।जिससे क्लब के संचालन और उन्नति में काफी सहयोग होता है। बलबीर सिंह कुशवाहा द्वारा रिविन काटकर व श्रीफल तोड़कर पेयजल मसीन का उद्घाटन किया व जनवी के माता पिता द्वारा खिलाड़ियो को मिठाई खिलाई l


