26.1 C
New Delhi
Thursday, May 22, 2025

IPL 2025: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स बुधवार 21 मई को प्लेऑफ के बचे एक स्थान के लिए वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेगी। संभावित नॉकआउट मुकाबले में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस मेहमान टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेहतर स्थिति में है। वानखेड़े स्टेडियम में घरेलू टीम जीत की प्रबल दावेदार है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की जीत से उसके 16 अंक हो जाएंगे और अक्षर पटेल की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2025 प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे। उसका आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स से है। गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।

IPL 2025, MI vs DC मैच लाइव स्ट्रीमिंग विवरण
  • आईपीएल मैच नंबर 63: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स।
  • दिनांक: 21 मई 2025
  • मैच स्थल: वानखेड़े स्टेडियमम, मुंबई।
  • टॉस का समय: भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे।
  • मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे।
  • कहां LIVE देख सकते हैं: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच का प्रशंसक भारत में टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर लाइव एक्शन देख सकते हैं।
  • टीवी पर LIVE टेलीकास्ट: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
    मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की कमेंट्री अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में उपलब्ध रहेगी।
  • ऑनलाइन LIVE स्ट्रीमिंग: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच को JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।
    यह कई भाषा विकल्पों और कैमरा एंगल के साथ 4K रिजॉल्यूशन में उपलब्ध होगा। इस पर लाइव आंकड़े, विशेषज्ञ कमेंट्री भी उपलब्ध होगी।
IPL 2025, MI vs DC Facts
  • इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे अस्थिर ओपनिंग बैटिंग जोड़ी रही। उसने 7 अलग-अलग संयोजनों को मैदान में उतारा। यह इस सीजन किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है।
  • आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का ओपनिंग विकेट के लिए औसत 19.83 है, जो सभी टीमों में सबसे कम है।
  • केएल राहुल ने वानखेड़े में 63 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने 12 पारियों में 147.78 की स्ट्राइक रेट से 2 शतक और 5 अर्द्धशतक के साथ 634 रन बनाए हैं।
  • 12 मैच में 12 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स के पिछले 4 मैच में खाली हाथ रहे हैं।
  • सूर्यकुमार यादव ने अपनी पिछली 12 पारियों में से हर में 25 से अधिक स्कोर बनाए हैं, जो आईपीएल में रिकॉर्ड है।
  • पुरुष अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यह साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा के नाम है। टेम्बा बावुमा के नाम 13 पारियों का रिकॉर्ड दर्ज है।
  • अक्षर पटेल ने पिछले 4 में से 3 मैच में गेंदबाजी की शुरुआत की है। बुधवार को MI के खिलाफ उनके ऐसा करने का एक कारण रोहित शर्मा हो सकते हैं।
  • रोहित शर्मा के खिलाफ अक्षर पटेल का रिकॉर्ड शानदार है। अक्षर पटेल ने रोहित शर्मा को अब तक 69 गेंदें फेंकी हैं। इनमें सिर्फ 63 रन दिए हैं और 3 बार आउट किया है।
  • रोहित शर्मा को आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बनने के लिए तीन छक्के लगाने की जरूरत है।
  • आईपीएल में सिर्फ क्रिस गेल (397) के पास रोहित शर्मा से ज्यादा छक्के हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles