भोपाल। प्रथम खेलो इंडिया बीच गेम्स में आज मध्य प्रदेश के अजय कालिया ने (70 से 75) किलोग्राम और महेंद्र स्वामी ने (85 से 90) किलोग्राम फाइट पेचक सीलाट में एक-एक स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। मध्य प्रदेश इस प्रतियोगिता में पेचक सिलाट में अब तक 2 स्वर्ण,2 रजत एवं एक कांस्य पदक सहित कुल 5 पदक अर्जित कर चुका है। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने दोनों खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।