अरेरा प्रीमियर लीग: अर्णव की बल्लेबाजी से जसप्रीत बुमराह हाउस 5 विकेट से जीता 

0

भोपाल। अरेरा प्रीमियर क्रिकेट लीग में आज जसप्रीत बुमराह हाउस ने विराट कोहली हाउस को 5 विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए अर्णव सिंह पुंडीर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहनीश मिश्रा ने प्रदान किया।

ओल्ड केपियन मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता मे आज जसप्रीत बुमराह हाउस ने टॉस जीतकर विराट हाउस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। विराट हाउस निर्धारित 50 ओवर के मैच में 43 ओवर में 157 रन बना कर आल आउट हो गई। अर्जुन शुक्ला ने 29, कुलदीप 20, वैभव मारण 19 और नितिन पवार 18 रनों का योगदान दिया। बुमराह हाउस की ओर से मान्या भाटी, विराज चतुर्वेदी और आदित्य श्रीवास्तव ने 3-3 और पलक वशिष्ठ ने 1 विकेट लिए।

जवाबी पारी में बुमराह हाउस ने 31 वें 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर विजयी लक्ष्य हासिल किया और मैच 5 विकेट जीता। अर्णव सिंह पुंडीर 44,अंजली राजपूत 33, वंश मेश्राम 18 युवराज ठाकुर और मान्या भाटी ने 17-17 रनों का योगदान दिया। विराट हाउस के तेजस सिंह ने 2 नितिन झा, अर्जुन शुक्ला और वैभव मारण ने 1-1 विकेट लिए। मोहनीश मिश्रा पूर्व IPL और म प्र रणजी टीम के पूर्व कप्तान ने अर्णव सिंह पुंडीर को मैन ऑफ द मैच प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here