पिकलबाल: उत्कर्ष दुबे और भावेश गौर जीत के साथ सिंगल्स के फाइनल में 

0

भोपाल। ऐस क्लब में खेली जा रही राज्यस्तरीय रैंकिंग ऐस कप पिकलबाल चैंपियनशिप में जोरदार मुकाबले जारी है। पुरुष सिंगल्स में उत्कर्ष दुबे और भावेश गौर ने शानदार जीत के साथ खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। वहीं मिक्सड डबल्स में उत्कर्ष व अदिति तथा वैभव व अभिरूचि की जोड़ी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सलैया स्थित एस अकादमी में स्पर्धा खेली जा रही है।

आयोजन सचिव आदित्य सूर ने बताया कि पुरुष सिंगल्स में उत्कर्ष दुबे ने जयंत सोलंकी को आसानी से 11-3 से पराजित किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भावेश गौर ने सिद्धार्थ राय को 11-6 से मात दी। वहीं मिक्स्ड डबल्स के पहले सेमीफाइनल में आदिति व उत्कर्ष की जोड़ी ने दिव्या व प्रियंक की जोड़ी पर 11-9 से रोमांचक जीत दर्ज की। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में वैभव व अभिरुचि की जोड़ी ने जयंत व शुभी की जोड़ी को 11-4 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।

बिगिनर्स कंबाइंड डबल्स में मीत व अंश की जोड़ी ने फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीाफाइनल में अनुज उप्रेति व रिजवान खान की जोड़ी ने शुभी व लक्ष्य की जोड़ी को 11-9 को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। बिगिनर्स पुरुष सिंगल्स में अनुज उप्रेति व रिजवान खान क बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में रिजवान ने शुभ को 11-3 से तथा दूसरे सेमीफाइनल में अनुज ने रितिक को 11-8 से पराजित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here