CCPL : भव्य उदृघाटन समारोह में प्रस्तुति देंगी सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका शालमली खोलगडे

0

सीसीपीएल का पहला मुकाबला रायपुर रायनोज और बिलासपुर बुल्स के बीच होगा, लीग की सभी तैयारियां पूरी हुई, दर्शकों के लिए विशेष इंतजाम, स्टेडियम तक नि शुल्क बसें रहेंगी उपलब्ध।

रायपुर। (एनएसटी ) छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के द्वितीय संस्करण का आयोजन 06 से 15 जून 2025 तक शहीद वीर नारायण सिह क्रिकेट स्टेडियम,नवा रायपुर में किया जा रहा है। लीग का उद्घाटन मैच 06 जून को गत विजेता रायपुर रायनोज एवं बिलासपुर बुल्स के मध्य ,रात्री 9 बजे से खेला जायेगा। दोनों टीम मुकाबले के लिए तैयार है।छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) का उद्घाटन समारोह 06 जून 2025 को संध्या 7 बजे से आयोजित किया जायेगा। समारोह में बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध पार्ष्व गायीका शालमली खोलगडे अपनी प्रस्तुती देंगी। शालमली द्वारा गाये प्रमुख गाने मै परेशा, बलम पीचकारी, शूद्ध देषी रोंमास, लत लग गयी, शनिवार रात्री आदि काफी प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त अन्य रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। दर्षकों की सुविधा हेतु 06 जून 15 जून तक घडी चौक मल्टीलेवल पार्किंग से शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम तक नि शुल्क बसें उपलब्ध रहेंगीं। दर्शक इस सुविधा का उपयोग मैच देखने हेतु स्टेडियम जाने तथा वापस आने हेतु कर सकते है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here