IPL 2025 PBKS vs RCB: बेंगलुरु ने पंजाब को 191 रन का दिया लक्ष्य

0

अहमदाबाद: बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। पंजाब को अगर खिताब जीतना है तो उन्हें 120 गेंदों में 191 रन बनाने होंगे। अर्शदीप ने 20वें ओवर में तीन विकेट लेकर बेंगलुरु को 190 के स्कोर पर रोक दिया। उन्होंने आखिरी ओवर में शेफर्ड, क्रुणाल और भुवनेश्वर के विकेट लिए।

पंजाब ने जीता टॉस

बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान श्रेयस ने कहा कि उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, आरसीबी ने भी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट के विकल्प: रसिख सलाम, मनोज भंडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह, सुयश शर्मा।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, काइल जेमीसन, विजयकुमार विषाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

पंजाब किंग्स के इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट के विकल्प: प्रभसिमरन सिंह, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़।

समापन समारोह में सेना के शौर्य को नमन किया गया। ऑपरेशन सिंदूर में भारत की जीत का जश्न आईपीएल के फाइनल से पहले मनाया गया। शंकर महादेवन ने समां बांधा।समापन समारोह में मशहूर गायक शंकर महादेवन प्रस्तुति ने दी, उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया इस दौरान शंकर महादेवन के साथ उनके बेटे शिवम और सिद्धार्थ भी मंच पर मौजूद थे दर्शक स्टैंड्स पर बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे हर बार की तरह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल के खिताबी मैच से पहले समापन समारोह का आयोजन किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से अधिक लोग मौजूद हैं। इस बार का समापन समारोह भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित हुआ। बीसीसीआई ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने का फैसला किया था। इसके बाद डांस और मशहूर गायक शंकर महादेवन ने भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। समापन समारोह की शुरुआत ‘केसरी रंग’ गाने के साथ हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here