अरेरा प्रीमियर लीग क्रिकेट: अरेरा ग्रीन ने जीता खिताब

0

भोपाल। अरेरा प्रीमियर इण्टर हाउस सीनियर क्रिकेट लीग में आज अरेरा ग्रीन ने अरेरा रेड को 70 रनों से हराकर सीनियर वर्ग का खिताब जीता। विजेता टीम के गेंदबाज द्रान ड्रोन श्रीवास्तव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लेकर मैच का पासा पलटा और मैन ऑफ द मैच बने।

ग्रीन ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 179 रन बनाए। आर्यन सिंह ने 65, कार्तिक दुबे ने 52 और अर्जुन शुक्ला ने 21 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में नीरज ग्रोवर ने 5, विराज चतुर्वेदी ने 2, प्रतीक शुक्ला,ओम शुभ मिश्रा और आशुतोष गिरी ने 1-1 विकेट लिए। जवाबी पारी में द्रोण श्रीवास्तव की घातक गेंदबाजी से अरेरा रेड 30 ओवर में 109 रन बना सकी और 70 रन से मैच हारी। ओम शुभ मिश्रा ने 26, पीयूष सिंह ने 22 और प्रतीक शुक्ला ने 18 रन बनाए। द्रोण श्रीवास्तव ने 10 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट लेते हुए मैच का पासा पलट दिया। केतन रेवाड़ीकर ने 2, सुमित शर्मा और अमित सिंह ने 1-1 विकेट लिए। सेंट्रल जोन प्लेयर रहे ज्योतिरादित्य सिंह ने द्रोण श्रीवास्तव को मैंन आफ द मैच से पुरस्कृत किया। कल अरेरा गर्ल्स Vs एनसीसीसी गर्ल्स का 50 -50 ओवरों का मैच व्हाइट बॉल से कलर्ड ड्रेस में मैच खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here