स्वर्गीय श्रीमति विद्यादेवी कक्कड़ मेमोरियल ऑल इण्डिया चैम्पियनषिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट

0
गर्व मालपानी व गार्गी ओक ने जीते दोहरे खिताब

इंदौर: मध्य प्रदेष टेनिस संघ के तत्वाधान में इंदौर टेनिस क्लब में आयोजित एवं पी.के. फाउण्डेषन द्वारा प्रायोजित स्वर्गीय श्रीमति विद्यादेवी कक्कड़ मेमोरियल ऑल इण्डिया चैम्पियनषिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में खेले गए फाइनल मुकाबलों में म.प्र. के गर्व मालपानी ने बालक वर्ग-12 वर्ष आयु में एकल व युगल का दोहरा खिताब जीत लिया है, वहीं बालिका वर्ग से महाराष्ट्र की गार्गी ओक ने भी एकल व युगल में खिताबी जीत दर्ज की। स्पर्धा का समापन समारोह आर. पी. अहिरवार, सी.ई.ओ. आई.डी.ए के मुख्य आतिथ्य एवं प्रवीन कक्कर, अध्यक्ष, पी.के. फाउण्डेषन के विषेष आतिथ्य में किया गया। समापन समारोह में अनिल धूपर, महासचिव, ऑल इण्डिया टेनिस संघ, अनिल महाजन, अध्यक्ष, म. प्र. टेनिस संघ, भी उपस्थित थे। समारोह का संचालन अर्जुन धूपर द्वारा किया गया।

बालक बर्ग-12 वर्ष आयु (फाइनल एकल)

गर्व मालपानी (म.प्र.) विवि रेयांष गुंड (महा.) 6-1, 6-4

बालिका बर्ग-12 वर्ष आयु (फाइनल एकल)

गार्गी ओक (महा.) विवि टियाना ठक्कर (महा.) 6-2, 6-1

बालक बर्ग-12 वर्ष आयु (फाइनल युगल)

गर्व मालपानी-ऋगवेद मालसे (म.प्र.) विवि आदित्य उपाध्याय-रेयांष गुंड (महा.) 6-2, 6-2

बालिका बर्ग-12 वर्ष आयु (फाइनल युगल)

गार्गी ओक-टियाना ठक्कर (महा.) विवि आन्या राठी-दीविना धूपर (म.प्र.) 7-5, 6-1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here