CCPL दोबारा का रंगारंग शुभारंभ, रोमांचक मैच में बिलासपुर बुल्स ने रायपुर रायनोज को सुपर ओवर में हराया, आईपीएल स्टार शशांक सिंह चमके

0
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के द्वितीय संस्करण का भव्य और रंगारंग शुभारंभ उत्साह और भरपूर उमंग के साथ हुआ। साथ ही सुपर ओवर में पहुंचे मैच के रोमांच ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया

रायपुर(प्रियेश चौबे)। आईपीएल स्टार शशांक सिंह की शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी की मदद से बिलासपुर बुल्स ने रोमांचक मुकाबले में रायपुर रायनोज को सुपर ओवर में 2 रन से हराकर छत्तीसगढ़ प्रीमियर क्रिकेट लीग के अगले दौर में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच शशांक सिंह ने 25 गेंदो में 41 रनों की पारी खेली।छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग द्वितीय संस्करण की शानदार शुरुवात 06 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में हुई। उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध पार्ष्व गायिका शाल्मली खोलगडे ने अपनी शानदार से प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होनें मैं परेशान,सौदा खरा खरा, झुमे जो पठान, हल्ला मचाये रे, बलम पीचकारी, हो गयी तेरी बल्ले बल्ले आदि गानो से दर्षकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर खेल मंत्री टंकरामवर्मा,वाणीज्य कर मंत्री ओ पी चौधरी, किरण देव,गुरु खुशवंत साहेब,सीएससी एस डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटीया ,विजय शाह, जुबीन शाह, प्रभतेज सिंह भाटीया एवं मुकुल तिवारी मुख्य रुप से उपस्थित रहे।प्रतियोगिता का पहला मैच गत वर्ष की विजेता रायपुर एव बिलासपुर बुल्स के मध्य खेला गया।रायपुर रायनोंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्रऱक्षण करने का निर्णय लिया।बिलासपुर बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 151 रन बनाये। बिलासपुर बुल्स की ओर से कप्तान शशांक सिह आईपीएल स्टार ने 25 गेंदों में 41 रनों की पारी खेलीं। उनके अतिरिक्त प्रतिक यादव ने 27 रन तथा आयुश पाडे ने 24 रनों का योगदान दिया। रायपुर रायनोंस की ओर से श्रेयम सुंदरम ने 2 विकेट प्राप्त किये।152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर रायनोंस ने भी 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 151 रन ही बनाये तथा मैच ड्रा कराने में सफल रहे। रायपुर रायनोंज की ओर से हर्ष शर्मा ने 42 रन तथा अमनदीप खरे ने 24 रनों का योगदान दिया। बिलासपुर बुल्स की ओर से हर्श राठौर ने 2 विकेट प्राप्त किये। इस तरह मैच सुपर ओवर में गया। सुपर ओवर में रायपुर रायनोज ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 9 रन बनाये। जवाब में बिलासपुर बुल्स 4 गेदों में 1 विकेट खोकर 11 रन बनाकर मैच जीत लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here