जोस बटलर के पास इस मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका 

0

नई दिल्ली: हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड ने वनडे में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराकर शुरुआत की। इसके बाद 3 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 21 रन से हराकर की। इस जीत के नायक जोस बटलर रहे। बटलर ने 59 गेंद पर 96 रन की पारी खेली। घरेलू सरजमीं पर बटलर की यह सर्वश्रेष्ठ टी20 इंटरनेशनल पारी थी। हालांकि, वह शतक से चूक गए, लेकिन 162.71 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए।

इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच 8 जून को ब्रिस्टल में होगा। जोस बटलर के पास इस मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। बटलर को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के लिए 25 रन बनाने होंगे। ऐसा करने पर वह आयरलैंड के पॉल स्टारलिंग से आगे निकल जाएंगे।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 159 मैच की 151 पारी में 4231 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 128 मैच की 121 पारी में 4223 रन बनाए हैं। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 125 मैच की 117 पारी में 4188 रन बनाए हैं।

एक नजर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों पर:
खिलाड़ी समय मैच पारी नॉट आउट रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 चौका छक्का
रोहित शर्मा (भारत) 2007-2024 159 151 19 4231 121* 32.05 3003 140.89 5 32 12 383 205
बाबर आजम (पाकिस्तान) 2016-2024 128 121 15 4223 122 39.83 3268 129.22 3 36 7 447 73
विराट कोहली (भारत) 2010-2024 125 117 31 4188 122* 48.69 3056 137.04 1 38 7 369 124
पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) 2009-2025 150 147 11 3656 115* 26.88 2714 134.7 1 24 13 425 129
जोस बटलर (इंग्लैंड) 2011-2025 135 124 23 3631 101* 35.95 2470 147 1 27 8 328 156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here