अरेरा को हराकर विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी सेमीफाइनल में

0

भोपाल। विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में आयोजित तृतीय कैलाश प्रसून सारंग स्मृति अंडर 14 बीडीसीए नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में आज विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी (बी) और अरेरा क्रिकेट अकादमी ब्ल्यू के बीच मैच खेला गया जिसमें विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी ने 85 रन से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 217 रन बनाएं। विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए क्षितिज उपासे ने 35 रन शौर्य राजपूत ने 24 रन और कप्तान नैवेद्य अग्रवाल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 85 रनों का योगदान दिया। अरेरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए जलज शर्मा ने तीन और कान्हा ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरेरा ब्लू 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई इस तरह विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी 85 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अरेरा ब्लू की ओर से बल्लेबाजी करते हुए जयकुमार ने 38 और जलज शर्मा ने 23 रन का योगदान दिया। विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंश कौरव ने दो जयेश यादव ने दो कबीर अग्रवाल ने तीन अभिनव चंगरानी और प्रवेश ने 1 1 विकेट लिया। नैवेद्य अग्रवाल को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार अरेरा क्रिकेट अकादमी के वरिष्ठ क्रिकेटर एसके भटनागर ने दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here