WTC Final: लॉर्ड्स में 113 साल बाद ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका होंगे आमने-सामने

0

नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का तीसरा फाइनल 11 जून से लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक स्टेडियम में दोनों टीमों का टेस्ट क्रिकेट में 113 साल बाद मुकाबला होगा। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और कप्तान पैट कमिंस के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी टाइटल डिफेंड करने उतरने वाली दुनिया की पहली टीम होगी। वहीं पैट कमिंस टाइटल डिफेंड करने उतरने वाले और लगातार दूसरा फाइनल खेलने वाले दुनिया के पहले कप्तान होंगे।

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टेस्ट क्रिकेट में प्रतिद्वंद्विता ने इस सदी में 2018 में सैंडपेपर गेट विवाद जैसे क्षण भी देखे हैं। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 101 टेस्ट मैचों में से दो मैच 113 साल पहले 1912 में इंग्लैंड में न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए थे। 20वीं सदी के शुरुआत में डब्ल्यूटीसी जैसे ही टूर्नामेंट तब टेस्ट खेलने वाले देशों इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच आयोजित किया गया था। यह पहला टेस्ट टूर्नामेंट था, जिसमें दो से अधिक टीमें शामिल थीं और 1998 में एशियन टेस्ट चैंपियनशिप तक यह एकमात्र ऐसा आयोजन रहा।

मई और अगस्त 1912 के बीच खेले गए 9 मैचों के इस टूर्नामेंट में टीमों ने एक दूसरे का तीन बार आमना-सामना किया। टूर्नामेंट के अपने अंतिम दौर में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका तीन दिवसीय मैच में लॉर्ड्स में भिड़े। टॉस जीतने के बाद पहले दिन साउथ अफ्रीका 263 रन पर ढेर हो गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 390 रन बनाए। फ्रैंक मिचेल की प्रोटियाज टीम दूसरी पारी में में केवल 173 रन ही बना सकी, जिससे ऑस्ट्रेलिया के लिए 10 विकेट की आसान जीत का मार्ग प्रशस्त हुआ।

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच फिर ट्रेंटब्रिज में आमना-सामना हुआ और टेस्ट ड्रॉ रहा। मेजबान इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों को हराकर टूर्नामेंट के लीडरबोर्ड में शीर्ष पर रही। जब टेम्बा बावुमा की साउथ अफ्रीकी टीम पैट कमिंस की मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन से भिड़ेगी, तो दोनों टीमें अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्विता के इस पुराने अध्याय को फिर से याद करेंगी, जो 20वीं सदी की शुरुआत में लॉर्ड्स में हुई थी।

साउथ अफ्रीका डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने वाली चौथी टीम होगी। वह न्यूजीलैंड की बराबरी कर लेगी, जो 2021 में भारत को हराकर चैंपियन बनी थी। भारत लगातार 2 डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने वाला दुनिया का पहला देश है। ऑस्ट्रेलिया ऐसा करने वाला दूसरा देश होगा। हालांकि, वह यह टाइटल डिफेंड करने की कोशिश करने वाली पहली टीम होगी। कमिंस लगातार दूसरे डब्ल्यूटीसी फाइनल में कप्तानी करने वाले दुनिया के पहले कप्तान होंगे। अगर वह टाइटल डिफेंड कर लेते हैं तो बतौर कप्तान तीसरी बार आईसीसी ट्रॉफी जीतेंगे। 2023 में भारत को ही हराकर वनडे वर्ल्ड कप जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here