रबजीत के दोहरे प्रदर्शन से अंकुर क्रिकेट अकादमी ने पठान्स को 7 विकेट से हराया   

0

भोपाल। रबजीत के दोहरे प्रदर्शन की मदद से अंकुर क्रिकेट अकादमी ने पठान क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से हराकर जी एस पठानिया स्मृति अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया है। आज के मुकाबले में रबजीत ने पहले घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए इसके बाद शानदार 45 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

अभय गोस्वामी क्रिकेट अकादमी द्वारा भेल स्थित जवाहर लाल नेहरू स्कूल में खेले जा रहे हैं टूर्नामेंट में आज क्रिकेट अकादमी ऑफ़ पठान्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। क्रिकेट अकादमी ऑफ़ पठान्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.2 ओवर मे 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वेद ने 42 जबकि रोहित और स्वस्तिक ने 26-26 रन बनाए।

अंकुर क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रबजीत ने 21 रन देकर 5 विकेट लिए जबकि रूद्र,अथर्व और अभिनव ने 1-1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी अंकुर क्रिकेट अकादमी की टीम ने 22.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 149 रन बनाकर यह मैच 7 विकेट से जीत लिया। रूद्र ने 59 रन और रबजीत ने 43 रन का योगदान दिया। अंकुर के आउट होने वाले तीनो बल्लेबाज रन आउट हुए। रबजीत को दोहरे प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ़ द मैच चुना गया।

आज का मैच :

मयंक क्रिकेट अकादमी विरुद्ध एस क्रिकेट अकादमी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here