MCC: अमान्य होगा बन्नी हॉप कैच? जानें कब से लागू होगा नियम

0

नई दिल्ली: क्रिकेट के नियम बनाने वासी संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने ‘बन्नी हॉप’ यानि सीमा रेखा के बाहर कई बार हवा में उछलकर कैच करने को अवैध माना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसे लेकर नए नियम इसी महीने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की प्लेइंग कंडिशन और अगले साल अक्टूबर से एमसीसी के नियमों में शामिल कर लिया जाएगा।

इस नए नियम के लागू होने के बाद बीबीएल 2023 के दौरान माइकल नेसर और 2020 में मैट रेनशॉ की मदद से टॉम बैंटन द्वारा लिए गए शानदार कैच वैध नहीं माने जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी ने इसे लेकर अपने सदस्य बोर्ड को एक नोट भेजा है, जिसमें कहा गया है कि वर्तमान नियमों के अनुसार कुछ शानदार कैच देखने को मिले, लेकिन इस नियम के कारण कुछ असामान्य देखने वाले कैच भी वैध माने गए, जो अधिकतर क्रिकेट प्रेमियों को भी अनुचित लगे।

एमसीसी ने नेसर द्वारा लिए गए कैच का जिक्र करते हुए कहा कि फील्डर ने बाउंड्री के अंदर कैच पूरा करने से पहले ‘बन्नी हॉप’‘ किया। हालांकि, नियमों के अनुसार यह तब सही था, लेकिन ऐसा लग रहा था कि फील्डर सीमा रेखा से काफी आगे निकल गया था। इन दोनों घटनाओं ने नई बहस को जन्म दिया, जिसके बाद आईसीसी और एमसीसी को अपने नियम 19.5.2 की समीक्षा करनी पड़ी।

एमसीसी ने अब स्पष्ट किया है कि सीमा रेखा के पार से छलांग लगाने के बाद गेंद के साथ दूसरी बार संपर्क बनाने के लिए किसी भी क्षेत्ररक्षक को फील्ड ऑफ प्ले में आना होगा अन्यथा उसे बाउंड्री मान लिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नोट में कहा गया है, ‘‘एमसीसी ने इसे एक नया शब्द ‘बन्नी हॉप’ दिया है, जिसे अब अवैध माना जाएगा, लेकिन इस तरह के कैच में क्षेत्ररक्षक गेंद को सीमा रेखा के अंदर फेंकने के बाद बाहर कदम रखता है और फिर सीमा रेखा के अंदर जाकर उसे कैच करता है तो इस तरह के कैच को वैध माना जाएगा।’’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नए नियम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए साइकल की शुरुआत में ही लागू हो जाएंगे, जिसका पहला मैच 17 जून से श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल में खेला जाएगा। नियमों में बदलाव आधिकारिक तौर पर अक्टूबर 2026 से लागू होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here