भोपाल के शकील कुरैशी हॉकी टूर्नामेंट के डायरेक्टर बने

0

भोपाल। 18 से 28 जून तक चेन्नई में आयोजित होने वाली हॉकी इंडिया की पहली मास्टर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप (महिला/पुरुष) में भोपाल के एकमात्र इंटरनेशनल हॉकी अंपायर शकील अहमद कुरैशी टूर्नामेंट डायरेक्टर बनाये गए हैं। यह पहला अवसर है जब 35 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी इस नेशनल चैंपियनशिप में खेलते नजर आएंगे।

ज्ञात हो कि अप्रैल में एशियन हॉकी फेडरेशन ने कुरैशी को एशिया कप के दौरान अंपायर कोर्स कंडक्टर बनाया था।8 ओलिंपियन देने वाले भोपाल से शकील अहमद कुरैशी अकेले इंटरनेशनल हॉकी अंपायर हैं। वे 1991 से इंटरनेशनल लेवल पर अंपायरिंग कर रहे हैं।उन्होंने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स,चैंपियंस ट्रॉफी,वर्ल्ड कप, एशिया कप जैसे विश्व के कई प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अंपायरिंग की है।श्री कुरैशी को मप्र शासन से विश्वामित्र एवं लाइफ टाइम कचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here