नूर अहमद का जलवा कायम, MLC 2025 के 5वें मैच में TSK ने LAKR को 57 रन से हराया

0

नई दिल्ली: अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट 2025 के 5वें मैच में 16 जून को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम टेक्सास सुपर किंग्स (TSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स (LAKR) को 57 रन से हरा दिया। टेक्सास सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। इसके जवाब में लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स 17.1 ओवर में 10 विकेट पर 124 रन ही बना सकी। टेक्सास सुपर किंग्स ने लगातार दूसरी जीत और लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स ने लगातार दूसरी हार दर्ज की। एक बार फिर सुनील नरेन और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी फेल रहे।

टेक्सास सुपर किंग्स के नूर अहमद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में भी उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 14 मैच में 24 विकेट लिए। आईपीएल 2025 में वह प्रसिद्ध कृष्णा के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। अफगानिस्तान के चाइनामैन स्पिनर नूर का एमएलसी में भी जलवा कायम है। उन्होंने 2 मैच में 5 विकेट ले लिए हैं।

टेक्सास सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी

लगातार दूसरे मैच में टेक्सास सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी की। डेरिल मिचेल ने नाबाद 36 रन की पारी खेली, लेकिन उन्होंने 33 गेंद ले लिए। डोनोवन फरेरा ने 16 गेंद पर नाबाद 32 और डेवोन कॉनवे ने 22 गेंद पर 34 रन की पारी खेली। सैतेजा मुक्कामल्ला ने 31 और शुभम रंजने ने 24 रन बनाए। फाफ डुप्लेसिस ने 8 रन बनाए। लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के लिए तनवीर संघा ने 2 विकेट लिए। शैडली वैन शाल्कविक और आंद्रे रसेल ने 1-1 विकेट लिए। रसेल ने 53 रन लुटाए। इसमें 5 वाइड शामिल हैं।

नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी

लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के लिए शैडली वैन शाल्कविक ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। एलेक्स हेल्स ने 25, मैथ्यू ट्रोंप ने 23 और उनमुक्त चंद ने 22 रन बनाए। अली खान 16 रन बनाकर नाबाद रहे। आंद्रे फ्लेचर ने 2, नितीश कुमार ने 1, आंद्रे रसेल ने 1 और तनवीर संघा ने 1 रन बनाए। सैफ बदर और सुनील नरेन खाता भी नहीं खेल पाए। टेक्सास सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद के 4 विकेट के अलावा एडम मिल्न और स्टीफन विग ने 2-2 विकेट लिए। जिया उल हक और डेरिल मिचेल ने 1-1 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here