27.8 C
New Delhi
Wednesday, June 18, 2025

MLC 2025 में ग्लेन मैक्सवेल ने ठोक नाबाद शतक, रोहित शर्मा की बराबरी की

नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट-2025 में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद शतक जड़ दिया। वाशिंगटन फ्रीडम की ओर से खेलते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने महज 49 गेंद में नाबाद 106 रन जड़ दिए। मैक्सवेल की इस पारी में 13 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसी के साथ मैक्सवेल ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी की। ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा दोनों के अब टी20 फॉर्मेट में 8-8 शतक हो गए हैं।

रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल के अलावा टी20 क्रिकेट में इतने ही शतक माइकल क्लिंगर, डेविड वॉर्नर, जोस बटलर और एरोन फिंच के भी नाम हैं। इस लिस्ट में सर्वाधिक 22 शतकों के साथ क्रिस गेल टॉप पर हैं। सबसे ज्यादा टी20 शतक जड़ने के मामले में यह सभी बल्लेबाज संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दोनों के नाम 5-5 टी20 इंटरनेशनल शतक हैं। कैलिफोर्निया में बुधवार 18 जून की सुबह (भारतीय समयानुसार) खेले गए मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम की टीम ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। वाशिंगटन फ्रीडम ने महज 10 रन पर रचिन रविंद्र का विकेट गंवा दिया। रचिन रविंद्र से टीम को खासा उम्मीदें थीं, लेकिन वह महज आठ रन ही बना सके।

इसके बाद मिचेल ओवेन (32), एंड्रीस गौस (12), जैक एडवर्ड्स (11) और मार्क चैपमैन (17) भी आउट हो गए। आलम ये रहा कि टीम 92 के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कप्तान ग्लेन मैक्सवेल टीम का बेड़ा पार करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। उन्होंने ओबस पिएनार के साथ मिलकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। ग्लेन मैक्सवेल और ओबस पिएनार के बीच पांचवें विकेट के लिए 116 रन की अटूट साझेदारी हुई। नतीजा यह हुआ कि टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 208 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ग्लेन मैक्सवेल ने 49 गेंद में ताबड़तोड़ 106 रन जड़े, जबकि ओबस पिएनार ने 15 बॉल में नाबाद 14 रन बनाए। लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की ओर से कॉर्न ड्राई और तनवीर सांघा ने 2-2 विकेट झटके। इनके अलावा जेसन होल्डर ने एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की टीम 16.3 ओवरों में महज 95 रन पर सिमट गई। लॉस एंजिल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने खाता खोले बगैर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये। यहां से टीम संभल नहीं सकी और 26 के स्कोर तक उसके पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि, सैफ बदर और जेसन होल्डर ने नाइट राइडर्स को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम का शतक भी पूरा नहीं करा सके। सैफ बदर ने 31 गेंद में 32 रन की पारी खेली। जेसन होल्डर ने 16 गेंद में 23 रन जड़े। इनके अलावा शैडली वैन शल्कविक ने 12 और कॉर्न ड्राई ने 13 रन टीम के खाते में जोड़े। इन चारों के अलावा नाइट राइडर्स का कोई अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। वाशिंगटन फ्रीडम की ओर से जैक एडवर्ड्स और मिचेल ओवेन ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा सौरभ नेत्रवलकर को दो सफलता मिलीं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल शीर्ष पर हैं। क्रिस गेल ने टी20 फॉर्मेट में कुल 22 शतक लगाए हैं। सबसे ज्यादा टी20 शतक जड़ने के मामले में ग्लेन मैक्सवेल अब रोहित शर्मा, माइकल क्लिंगर, डेविड वॉर्नर, जोस बटलर और एरोन फिंच के साथ संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं।

टी20 फॉर्मेट में 7 या अधिक शतक लगाने वाले क्रिकेटर
खिलाड़ी कब से कब तक मैच पारी नाबाद रन उच्चतम औसत गेंदें खेलीं SR 100 50 0 4s 6s
क्रिस गेल 2005-2022 463 455 53 14562 175* 36.22 10060 144.75 22 88 30 1132 1056
बाबर आजम 2012-2025 320 309 46 11330 122 43.07 8760 129.33 11 93 20 1196 214
रिली रोसौव 2008-2025 378 363 47 9343 121 29.56 6432 145.25 9 53 33 909 395
विराट कोहली 2007-2025 414 397 74 13543 122* 41.92 10056 134.67 9 105 18 1210 435
माइकल क्लिंगर 2006-2019 206 198 25 5960 126* 34.45 4842 123.08 8 33 12 550 146
एरोन फिंच 2009-2024 387 380 39 11458 172 33.6 8293 138.16 8 77 27 1095 452
डेविड वॉर्नर 2007-2025 412 411 49 13321 135* 36.79 9473 140.62 8 111 26 1358 474
जोस बटलर 2009-2025 451 425 66 12816 124 35.69 8780 145.96 8 90 25 1157 547
रोहित शर्मा 2007-2025 463 450 53 12248 121* 30.85 9058 135.21 8 82 31 1110 547
अभिषेक शर्मा 2018-2025 146 142 14 4034 141 31.51 2426 166.28 7 22 9 373 243
केएल राहुल 2013-2025 239 226 35 8125 132* 42.53 5944 136.69 7 68 10 695 332
ल्यूक राइट 2004-2022 344 320 28 8526 153* 29.19 5970 142.81 7 46 23 904 301
ब्रेंडन मैकुलम 2005-2019 370 364 33 9922 158* 29.97 7269 136.49 7 55 22 924 485
क्विंटन डिकॉक 2011-2025 389 377 30 10911 140* 31.44 7896 138.18 7 70 25 1105 447
जेम्स विंस 2010-2025 435 423 45 12148 129* 32.13 8965 135.5 7 77 28 1365 305
ग्लेन मैक्सवेल 2010-2025 468 439 63 10468 154* 27.84 6786 154.25 7 57 35 886 533
एलेक्स हेल्स 2009-2025 498 494 37 13729 119* 30.04 9428 145.61 7 86 44 1499 563
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले शीर्ष-10 बल्लेबाज
खिलाड़ी (देश) मैच पारी नाबाद रन उच्चतम औसत गेंदें खेलीं SR 100 50 0 4s 6s
ग्लेन मैक्सवेल
(ऑस्ट्रेलिया)
116 106 17 2664 145* 29.93 1719 154.97 5 11 4 224 137
रोहित शर्मा
(भारत)
159 151 19 4231 121* 32.05 3003 140.89 5 32 12 383 205
सूर्यकुमार यादव
(भारत)
83 79 11 2598 117 38.2 1555 167.07 4 21 5 237 146
सबावून दाविजी
(चेक गणराज्य)
34 33 3 1155 115* 38.5 834 138.48 3 6 1 124 40
संजू सैमसन
(भारत)
42 38 4 861 111 25.32 565 152.38 3 2 6 71 49
फिल साल्ट
(इंग्लैंड)
43 40 5 1193 119 34.08 726 164.32 3 5 4 116 61
कॉलिन मुनरो
(न्यूजीलैंड)
65 62 7 1724 109* 31.34 1102 156.44 3 11 5 132 107
मुहम्मद वसीम
(यूएई)
72 72 5 2660 112 39.7 1704 156.1 3 22 5 212 165
बाबर आजम
(पाकिस्तान)
128 121 15 4223 122 39.83 3268 129.22 3 36 7 447 73
अभिषेक शर्मा
(भारत)
17 16 535 135 33.43 276 193.84 2 2 1 46 41

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles