31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

इन दिग्ग्जों के रुखसती के बाद भारतीय टीम ‘GG’ गंभीर-गिल के दौर में करेगी प्रवेश

नई दिल्ली: लीड्स में 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच से भारतीय टीम नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल 2025-27 के साथ-साथ नए दौर की शुरुआत करेगी। 134 मैच बाद ऐसा होगा कि भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में दिग्गज रविचंद्रन अश्विन, विराट कोहली और रोहित शर्मा में से कोई भी एक हिस्सा नहीं होगा। पिछली बार जब ऐसा हुआ था तब गौतम गंभीर भी प्लेइंग 11 का हिस्सा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन दिग्ग्जों के रुखसती के बाद भारतीय टीम ‘GG’ गंभीर-गिल के दौर में प्रवेश करेगी।

गौतभ गंभीर 1 साल पहले भारतीय टीम के कोच बने थे। इसके बाद से टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन काफी खराब रहा। भारतीय टीम पिछले साल नवंबर में 12 साल बाद घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज हारी। न्यूजीलैंड ने न सिर्फ उसे 3-0 से हराया बल्कि पहली बार क्लीन स्वीप का स्वाद भी चखाया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे का शानदार शुरुआत के बाद काफी खराब तरीके से अंत हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अश्विन के रिटायरमेंट, ड्रेसिंग रूम में मतभेद की खबर, मिस्टर फिक्सइट से लेकर रोहित शर्मा के सिडनी टेस्ट से बाहर बैठने तक खूब ड्रामा हुआ।

करुण नायर की 8 साल बाद होगी वापसी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीते हुए 6 महीने हो गए हैं। इन 6 महीने में काफी पानी बह चुका है। भारत चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को टेस्ट से संन्यास लिए हुए 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुभमन गिल कप्तान बन चुके हैं। करुण नायर की 8 साल बाद वापसी हो गई है। अब इस बदले हुए दौर में भारतीय क्रिकेट को नए सितारों की तलाश है। उसे लंबे वक्त तक उम्मीदों का भार ढोने वालों की तलाश है। शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों पर दारोमदार है।

134 मैच बाद ऐसा होगा

भारतीय टीम रविचंद्रन अश्विन, विराट कोहली और रोहित शर्मा में से एक के भी बिना 14 साल पहले खेली थी। लंदन के द ओवल स्टेडियम में अगस्त 2011 में ऐसा हुआ था। तब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा थे। भारत यह मैच पारी और 8 रन से हारा था। इंग्लैंड 4-0 से सीरीज जीता था।

नहीं हुआ था डेब्यू

दिलचस्प बात यह है कि विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा थे, लेकिन ओवल में नहीं खेले। इस बीच रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करना बाकी था, जो कि 2013 में ही संभव हो पाया। अश्विन ने भी तब तक टेस्ट क्रिकेट में कोई मैच नहीं खेला था। इसी वर्ष बाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने पदार्पण किया।

ये थी भारतीय टीम की प्लेइंग 11

वीरेंद्र सहवाग, गौतं गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, आरपी सिंह, श्रीसंत।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles