ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर को बनाया अपना हेड कोच

0

नई दिल्ली: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 का आगामी सीजन 14 अगस्त से 21 सितंबर तक खेला जाएगा। अब इससे पहले ही लीग की ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को अपना हेड कोच बनाया है। वह फिल सिमंस की जगह लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के द्वारा सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है।

ड्वेन ब्रावो ने कहा 

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ड्वेन ब्रावो के बारे में बताया गया है कि TKR का मुख्य कोच बनने का अवसर मिलना सम्मान की बात है, यह एक ऐसी टीम है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं कोच फिल सिमंस को पिछले कुछ सालों उनके समय और काम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं अब इस नई चुनौती का इंतजार कर रहा हूं।

उनके पास अपार अनुभव मौजूद

एक खिलाड़ी के तौर पर ड्वेन ब्रावो दुनिया भर की लीग्स में खेले हैं और उनके पास अपार अनुभव मौजूद है, जो ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के काम आ सकता है। उन्होंने साल 2013 से 2024 के बीच कैरेबियन प्रीमियर लीग में कुल 107 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 129 विकेट हासिल किए।

बॉलिंग कोच की भी निभा चुके हैं जिम्मेदारी 

इससे पहले वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तानी टीम के गेंदबाजी सलाहकार थे। उनकी कोचिंग में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे साउथ अफ्रीकी टीम से हार का मुंह देखना पड़ा था। वह नाइट राइडर्स समूह के स्वामित्व वाली ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स के कोच भी रह चुके हैं। वहीं IPL 2025 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मेंटर के रूप में जुड़े थे। वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

कैरेबियन प्रीमियर लीग का जीता खिताब 

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने अभी तक कुल चार बार कैरेबियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता है। टीम एक बार उपविजेता रह चुकी है। पिछले सीजन TKR ने एलिमिनेटर तक का सफर तय किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here