मीडिया लीग बैडमिंटन : धर्मेश यशलहा, रफी मोहम्मद शेख,सुधीर वर्मा और अनिल त्यागी सेमीफाइनल में

0

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब के तहत आयोजित मीडिया सीरीज प्रीमियर लीग बैडमिंटन -5 स्पर्धा में धर्मेश यशलहा, रफी मोहम्मद शेख, सुधीर वर्मा और अनिल त्यागी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मप्र के नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने क्वार्टर फाइनल मैच दौरान अवलोकन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय तक्षशिला परिसर जिम्नेजियम हाल में हो रही इंदौर के पत्रकारों की इस बैडमिंटन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में सुधीर वर्मा ने हिमांशु बल्दवा को कड़े संघर्ष में 19-21,21-9,21-19 से हराया, तीसरे क्रम के धर्मेश यशलहा ने अमन शर्मा को 22-20,21-9 से और पहले क्रम के रफी मोहम्मद शेख ने विकास पांडे को 21-8,21-11 से पराजित किया, अनिल त्यागी ने विजय रांगणेकर को 21-12,21-9 से हराया।

मप्र के नगरीय प्रशासन और विकास, जन कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्पर्धा में क्वार्टर फाइनल मैचों का अवलोकन किया और पत्रकारों के लिए इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलकूद का सभी के लिए काफी महत्व हैं। फिटनेस बनी रहती है, ताजगी मिलती हैं। आयोजक दीपक कर्दम, सुदेश तिवारी और धर्मेश यशलहा की सक्रियता सराहनीय हैं। ये निरन्तर गतिविधियों का आयोजन करते रहते हैं, इंदौर जिला भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर, भाजपा मप्र प्रदेश प्रवक्ता दीपक जैन, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कालेज विकास परिषद निदेशक राजीव दीक्षित और मूल्यांकन केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह, प्रो सचिन शर्मा , अभिषेक रघुवंशी, इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी और महासचिव हेमंत शर्मा आदि भी मौजूद थे, सुदेश तिवारी ने संचालन किया, दीपक कर्दम और अभिषेक रघुवंशी ने स्वागत किया।

आज क्वार्टर फाइनल के साथ ही दूसरे दौर और तीसरे दौर के भी मुकाबले हुए, तीसरे दौर में गत विजेता रफी मोहम्मद शेख ने बबलू पाठक को 15-5,15-6 से , विकास पांडे ने अतुल गौतम को 15-12,15-13 से , विजय रांगणेकर ने शैलेन्द्र महाजन को15-7,15-9 से , अनिल त्यागी ने आदित्य उपाध्याय को 15-7,15-4 से और धर्मेश यशलहा ने सुरेन्द्र मिश्रा को 15-6,15-7 से हराया । अमन शर्मा ने आयुष्मान शर्मा को 159,15-10 से , सुधीर वर्मा ने लक्ष्मीकांत पंडित को 15-2,15-2 से और हिमांशु बल्दवा ने नवीन यादव को 15-7,15-5 से पराजित किया, आयोजक दीपक कर्दम ने बताया कि सेमीफाइनल और फाइनल 21 जून को दोपहर 12 बजे से होंगे, विजेता को वाशिंग मशीन और उपविजेता को माइक्रो ओवन एवं ट्राफी पुरस्कार में दी जाएंगी, पत्रकारों की बैडमिंटन स्पर्धा का यह पांचवां साल हैं, आज दिनभर मुकाबले योनेक्स फेदर शटलकाकस से हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here