मध्‍य प्रदेश खेल पुरस्कार-2025 के लिए आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित

0

भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्‍य प्रदेश खेल पुरस्कार-2025 अंतर्गत एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, प्रभाष जोशी एवं लाइफ-टाइम एचीवमेंट पुरस्कार के लिये ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किये गये है।यह जानकारी आज यहां जिला खेल अधिकारी द्वारा मीडिया को दी गई।

खेल अधिकारी ने बताया कि पुरस्कार खेल और युवा कल्याण के नवीन “पुरस्कार नियम-2021’’ के अनुसार विगत 5 वर्षों (एक अप्रैल, 2020 से 31 मार्च, 2025) में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। साहसिक खेल- समुद्र, जमीन एवं वायु आधारित खेल के लिये भी विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार के लिये आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।

पुरस्कार के लिये पात्रता, पुरस्कार राशि एवं अन्य शर्तें विभागीय वेबसाइट http://dsywmp.gov.in/ पर उपलब्ध हैं। आवेदन विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक https://anudan.dsywmp.gov.in/ से तथा प्ले-स्टोर से खेल और युवा कल्याण (DSYWMP) के “Anudan” एप डाउनलोड करके भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन की प्रति (जिस पर पंजीयन क्रमांक अंकित हो) के साथ खेल प्रमाण-पत्र एवं अन्य जानकारी हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here