27.5 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

टेस्ट सीरीज के बाद खेली जाएगी वनडे सीरीज, ODI स्क्वाड का हुआ ऐलान, कुल 16 प्लेयर्स को मिला टीम में मौका

नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ रहा था। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 25 जुलाई को खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए अब बांग्लादेश की वनडे स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। इसमें कप्तानी की जिम्मेदारी मेहदी हसन मिराज को सौंपी गई है। टीम में कुल 16 प्लेयर्स को मौका मिला है।

खिलाड़ियों की हुई वापसी

बांग्लादेश की वनडे स्क्वाड में नईम शेख के अलावा लिटन दास, शमीम पटवारी, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और हसन महमूद जैसे खिलाड़ियों की वापसी हुई है। जबकि मुश्फिकुर रहीम और महमूदुल्लाह जैसे सीनियर प्लेयर्स वनडे से रिटायरमेंट ले चुके हैं। सीनियर प्लेयर्स की गैरमौजूदगी में बांग्लादेश के सेलेक्टर्स ने युवा प्लेयर्स पर भरोसा जताया है।

खेले 8 वनडे मुकाबले

नईम शेख ने बांग्लादेश के लिए अपना आखिरी वनडे मैच साल 2023 में खेला था। उसके बाद से उन्होंने अभी तक 8 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 95 रन निकले थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मुख्य चीफ सेलेक्टर गाजी अशरफ हुसैन ने कहा कि मुझे लगता है कि उसने अपनी बल्लेबाजी के पैटर्न को बदल दिया है। आपको समझना होगा कि हमने पांच तेज गेंदबाजों को चुना है क्योंकि कई प्लेयर्स चोट के बाद वापसी कर रहे हैं।

सौम्या को नहीं मिली जगह

बांग्लादेश की वनडे स्क्वाड में सौम्या सरकार को जगह नहीं मिली है। वह अपनी जगह बरकरार नहीं रख सके। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उन्हें मौका नहीं मिला था। वह ज्यादातर समय चोटिल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गाजी अशरफ ने कहा कि उनकी पीठ की ऐंठन को लेकर अभी भी चिंता बनी हुई है।

वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम का स्क्वाड:

मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तनजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, नईम शेख, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदॉय, लिटन दास, जैकर अली अनिक, शमीम हुसैन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तनजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, हसन महमूद।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles