एमपीएल 2025: आईसेक्ट समूह द्वारा सेमिफाइनल में ‘स्किलफुल प्लेयर मैन ऑफ द मैच’ सम्मान से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

0

ग्वालियर। मध्यप्रदेश लीग सिंधिया कप 2025 में इस वर्ष आईसेक्ट समूह ‘प्रेजेंटिंग पार्टनर’ के रूप में जुड़ा है। अपने ‘स्किल बेस्ड एजुकेशन’ के मूल उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए आईसेक्ट ग्रुप द्वारा प्रत्येक मैच में “AISECT Skillful Player Man of the Match” पुरस्कार स्वरूप खिलाड़ियों को ₹10,000 की राशि प्रदान की जा रही है।

आज दिन के पहले सेमिफाइनल मुकाबले में रीवा जैगुआर और भोपाल लेपर्ड के बीच हुए मैच में आईसेक्ट समूह की कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ पल्लवी राव चतुर्वेदी ने भोपाल लेपर्ड के माधव तिवारी को शानदार बल्लेबाजी (31 गेंद में 65 रन 4 चौके 5 छक्के) के लिए “AISECT Skillful Player Man of the Match” से सम्मानित किया। उससे पूर्व टाॅस डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कार्यकारी उपाध्यक्ष, आईसेक्ट समूह ने कराया।वहीं सेमीफाइनल के दूसरे मुकाबले में खबर लिखे जाने तक चंबल घड़ियाल और ग्वालियर चीता के बीच चल रहे मैच में मैन आफ दी मैच डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कार्यकारी उपाध्यक्ष, आईसेक्ट समूह द्वारा प्रदान किया जाएगा। आईसेक्ट ग्रुप का यह प्रयास खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ खेल और कौशल विकास के बीच एक मजबूत सेतु स्थापित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here