148 साल के इतिहास में केवल 9 बार हुआ ये कमाल, टेस्ट में सबसे सफल चेज के रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी रोमांचक मोड़ पर है। 4 दिन के खेल हो जाने के बाद भी तय नहीं है कि क्या परिणाम आएगा? मंगलवार (24 जून) को पांचवें दिन से पहले भारत का पलड़ा भारी है, लेकिन हेडिंग्ले की पिच पर अभी बल्लेबाजों को खास दिक्कत नहीं आई है। ऐसे में इंग्लैंड को भी खेल से बाहर नहीं बताया जा सकता। खासकर बैजबॉल के दौर में। टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में रन चेज के रिकॉर्ड की बात करें तो रोज-रोज 371 रन का लक्ष्य हासिल नहीं होता। 148 साल के इतिहास में केवल 9 बार 370 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ है। लीड्स में 404 रन का लक्ष्य हासिल हो चुका है। लेकिन ऐसा 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने किया था।

हासिल किया था 404 रन का लक्ष्य

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा टारगेट वेस्टइंडीज ने हासिल किया है। 2003 में सेंट जोंस में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 418 का लक्ष्य हासिल किया। साउथ अफ्रीका ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में 414 रन का लक्ष्य हासिल किया था। ऑस्ट्रेलिया ने लीड्स में 1948 में 404 रन का लक्ष्य हासिल किया था। 1976 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में 403 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

378 रन का लक्ष्य हासिल किया

वेस्टइंडीज ने 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ 395 रन का लक्ष्य हासिल किया था। श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कोलंबो में 2017 में 388 रन का लक्ष्य हासिल किया। भारत ने चेन्नई में 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ 387 का लक्ष्य हासिल किया था। इंग्लैंड ने बर्मिंघम में 2022 में भारत के खिलाफ 378 रन का लक्ष्य हासिल किया था। पाकिस्तान ने 2005 में पल्लिकेले में श्रीलंका के खिलाफ 377 का लक्ष्य हासिल किया था।

लीड्स का रिकॉर्ड

लीड्स में 2017 के बाद से 6 मैच में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। 4 मैच में 250 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ है। 2019 में 359 रन का लक्ष्य इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल किया था। वेस्टइंडीज ने 2017 में 322 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here