म प्र अकादमी के बॉक्सर भव्य प्रताप ने जीता नेशनल बॉक्सिंग में सिल्वर

0

भोपाल। रोहतक NBA में खेली गई 6 वी जूनियर बॉयज बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश बॉक्सिंग अकादमी के प्रतिभावान बॉक्सर भव्य प्रताप चौधरी ने 70 से 75 किलो किलोग्राम में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है हालांकि भव्य फाइनल में सर्विसेस के खिलाड़ी से हार गए। फाइनल से पहले भव्य ने अपने शुरुआती दौर के सभी मुकाबलो में जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

फाइनल से पहले भव्य प्रताप ने पहले मुकाबले में तेलंगाना को, दूसरे मैच में कर्नाटक को, क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र को 3-2 से एवं सेमीफाइनल में केरला को 5- 0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।भव्य प्रताप मध्य प्रदेश बॉक्सिंग अकादमी के हेड कोच रोशनलाल के मार्गदर्शन में टी टी नगर स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। रोशनलाल ने बताया कि भव्य काफी प्रतिभावान मुक्केबाज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here