रोहित शर्मा ने बताया कौन है उनकी बेस्ट टी20 इनिंग, 82 अर्धशतक, 8 शतक के साथ बना चुके हैं 12,248 रन

0

नई दिल्ली: रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन फिलहाल वो भारतीय वनडे टीम के कप्तान हैं। रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को चैंपियन बनाने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वो IPL में खेल रहे हैं। अपने करियर के अंतिम दौर में चल रहे रोहित शर्मा ने बताया कि उनसे करियर की सबसे बेस्ट टी20 पारी कौन सी रही है। हैरानी की बात ये रही कि इसके लिए उन्होंने अपनी 8 शतकीय पारी में से किसी भी एक का चयन नहीं किया।

बेस्ट टी20 इनिंग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा ने कहा कि मैं टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो 92 रन की पारी खेली थी वो मेरे टी20 क्रिकेट करियर की सबसे बेस्ट पारी थी। उन्होंने बताया कि जब मैं इस वर्ल्ड कप में कंगारू टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए जा रहा था तब मेरे दिमाग में चल रहा था कि किसी भी परिस्थिति में मुझे इस टीम के खिलाफ रन बनाने हैं। मुझे इस टीम के खिलाफ परफॉर्म करना ही है और स्कोर भी करना है और मैं कंगारू टीम के हर गेंदबाज के खिलाफ अटैक कर रहा था।

8 शतक के साथ 12,248 रन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बारे में बात करते हुए हिटमैन ने कहा कि कंगारू टीम ने 19 नवंबर 2023 को वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हमारा और पूरे देश का मन खराब कर दिया था, इसलिए हमें भी उन्हें तोहफा देना चाहिए। ड्रेसिंग रूम में इस तरह की बातें होती रहती हैं। हमारे दिमाग में ये बात थी कि अगर हम ये मैच जीत गए तो ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here