नई दिल्ली: भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में दोनों पारियों में शतक जड़ा। वह इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनकी इस पारी के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बेबाक बयान देते हुए कहा है कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज की तुलना पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से नहीं होनी चाहिए। पंत की तुलना विराट कोहली जैसे खिलाड़ी से होनी चाहिए।
पंत के दोनों पारियों में शतकों की सराहना करते हुए 765 इंटरनेशनल विकेट वाले अश्विन ने कहा कि उनकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी से करना उचित नहीं है। धोनी ने कभी भी नंबर 5 के ऊंचे स्थान पर बल्लेबाजी नहीं की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपने यूट्यूब शो पर कहा, “ऋषभ पंत की तुलना विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों से की जानी चाहिए वह एक मेनस्ट्रीम बल्लेबाज हैं। क्योंकि उनके पास बहुत समय है।”
अश्विन ने पंत की गेंद को पीक करने की क्षमता की तुलना पाकिस्तान के महान बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक से की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, “इनमें से कुछ विशेष बल्लेबाजों में गेंद को जल्दी से जल्दी पीक करने की क्षमता होती है। वे लाइन को जल्दी पीक कर लेते हैं, लेंथ को जल्दी पीक कर लेते हैं और वे शानदार पोजीशन में पहुंच जाते हैं। ऋषभ पंत उन दुर्लभ खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनके पास यह विशेष कौशल है।”
पंत के दोहरे शतकों को एक दुर्लभ उपलब्धि बताते हुए अश्विन ने सुझाव दिया कि विकेटकीपर बल्लेबाज को बड़े शतक लगाने चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, “बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ ने शानदार खेल दिखाया है। लेकिन मैं दोहराना चाहूंगा कि ऋषभ का डिफेंस बेहतरीन है। ऐसा कोई शॉट नहीं है जो वह नहीं खेल सकता मैं आपसे अनुरोध कर ता हूं कि अगली बार जब आप 130 पर बल्लेबाजी कर रहे हों तो दोहरा शतक में तब्दील करें? क्योंकि, आप जानते हैं कि निचले क्रम बहुत योगदान नहीं देत। इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया टीम को अंतिम दिन तक ले जाएं।”
अश्विन ने पंत से अनुरोध किया कि वह अब अपने प्रसिद्ध फ्रंट फ्लिप से बचें खासकर टेस्ट में। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, “मेरा केवल एक अनुरोध है, कृपया वह फ्रंट फ्लिप न करें। टेस्ट में आपका शरीर थक जाता है, जबकि IPL में आप 50-60 गेंदों से अधिक नहीं खेलते। वह भारतीय लाइनअप में एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। इसलिए उन्हें कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।”


